फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Behind the Pathankot breach, 3 lights turned upward and airbase staffer detained

आतंकियों की मदद करने के शक में एयरफोर्स कर्मचारी गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2016 08:38 AM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
Behind the Pathankot breach, 3 lights turned upward and airbase staffer detained

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की जांच करने वाले दल ने स्टेशन के अंदर ही तैनात एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस कर्मचारी पर हमले वाली रात आतंकवादियों की मदद करने का शक है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक आर्मी के मिलिटरी एवं इंजिनियरिंग सर्विस (एमईएस) के इस कर्मचारी पर आतंकवादियों की मदद करने का आरोप है। इस कर्मचारी की हाल ही में एयरफोर्स स्टेशन पर तैनाती हुई थी। बताया जाता है कि आतंकियों ने जिस 11 फीट ऊंचे दीवार को फांदकर एयरफोर्स स्टेशन में दाखिल हुए थे वहां कि लाइटें खराब थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं यह बात भी पता चली है कि घुसपैठ के दिन एयरफोर्स स्टेशन की तेज रोशनी करने वाली तीन लाइटों को मोड़कर ऊपर की ओर कर दिया गया था जिससे दीवार के आस-पास अंधेरा हो जाए। जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है उस दायरे में आने वाले अन्य सभी लाइटें अपनी तय पोजिशन में थीं लेकिन इन तीन लाइटों को मोड़कर ऊपर की ओर कर दिया गया था जिसे कोई स्टेशन के अंदर का कर्मचारी ही कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी हुआ पाकिस्तानी नंबर

Behind the Pathankot breach, 3 lights turned upward and airbase staffer detained

वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया मे छपि एक खबर के मुताबिक हमले वाली रात आतंकवादियों ने कुछ पाकिस्तानी नंबरों पर बातचीत की थी। अखबार ने उनमें से दो नंबर भी छापे हैं। इनमें से एक नंबर हमलावर आतंकियों में से एक आतंकी के मां की और दूसरा नंबर हमलावरों के आकाओं की है।

आतंकियों ने जो पहला फोन कॉल किया था वह रात करीब 9:12 बजे इस नंबर +92300097212 पर किया गया था। बातचीत के दौरान आतंकी उसे 'उस्ताद' के नाम से संबोधित कर रहे थे। बताया जाता है कि एयरफोर्स स्टेशन में दाखिल होने में देरी की वजह से वो इन पर नाराज भी था। यह फोन इनोवा कार ड्राइवर इकरार सिंह के फोन से किया गया था जिसे आतंकियों ने बाद में मार डाला था।

इसके अलावा दूसरा फोन कॉल इस नंबर +923017775253 पर किया गया था जो उनमें से एक आतंकी के मां का था। आतंकी इस नंबर पर जिस महिला से बात कर रहा था वह उनकी मां थी।

Call

Send SMS

Call from mobile

Add to Skype

You'll need Skype CreditFree via Skype

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed