फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   before monsoon seesion congress attacks on modi,

सत्र से पहले कांग्रेस का हमला तेज, मोदी को कहा भ्रष्टों का चौकीदार

Mon, 20 Jul 2015 07:29 PM IST
Updated Mon, 20 Jul 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
before monsoon seesion  congress attacks on modi,

कांग्रेस ने संसद के मॉनसून सत्र से पहले भाजपा पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है।कांग्रेस प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि "प्रधानमंत्री कहा करते थे कि मैं भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ चौकीदार रहूंगा लेकिन वह भ्रष्टों के चौकीदार बन गए हैं।''

विज्ञापन


वहीं सराकर ने साफ़ किया है कि विवादों में फंसे किसी मंत्री के इस्तीफ़ा देने का कोई सवाल नहीं पैदा होता है।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जहां आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद के आरोपों में घिरी हैं, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान व्यापमं घोटाले को लेकर विपक्ष की आलोचना झेल रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाया है। सिब्बल ने कहा कि भारत की विदेश नीति की दिशा साफ़ नहीं है. पाकिस्तान के साथ यह 'अभी प्यार, अभी इनकार' जैसी स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी समझ अलग

before monsoon seesion  congress attacks on modi,

उन्होंने कहा कि चीन हिंद महासागर में लगातार अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है और पाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका में भारी निवेश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा में प्रवेश कर लेते हैं, लेकिन मोदी कुछ नहीं कहते। सिब्बल ने कहा, "इस सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि घुसपैठ तो समझ का फेर है।

सीमा को लेकर उनकी समझ अलग है, हमारी अलग इसलिए घुसपैठ हो जाती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed