फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   before drinking milk of parag please read this news

पराग के दूध में मिलावट का खुलासा, हो जाएं सावधान

Sat, 27 Dec 2014 10:49 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
before drinking milk of parag please read this news

सावधान, अगर आप पराग दूध पी रहे हैं तो संभल जाएं। क्योंकि इसमें मिलावट हो रही है। दुग्ध संघ गगोल की चेयरमैन ने इसका खुलासा किया है। दूध में मिलावट कराने में अधिकारियों की भी मिलीभगत का आरोप खुद चेयरमैन ने लगाया है।

विज्ञापन


चेयरमैन ने इस प्रकरण को मुख्यमंत्री के दरबार में भेज दिया है। पराग दुग्ध संघ गगोल से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर दूध, घी, पनीर और खीर की सप्लाई होती है। सहकारिता विभाग के तहत संचालित इस संस्था द्वारा मिलावट की सूचना चौंकाने वाली है।
विज्ञापन


अहम बात यह है कि यह आरोप किसी बाहरी व्यक्ति का नहीं बल्कि खुद संस्था की चेयरमैन का है। चेयरमैन इंद्रेश कुमारी द्वारा मुख्यमंत्री को भेजी गई इस शिकायत से पराग दुग्ध संघ के अधिकारियों में भी खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है शिकायत

before drinking milk of parag please read this news

इंद्रेश कुमारी ने बताया है कि पराग के कुछ अधिकारी सोसायटी संचालकों से मिलकर मिलावट करा रहे हैं। कई बार लैब कर्मचारियों ने इसकी रिपोर्ट दी। नियमानुसार लैब में दूध की जांच रिपोर्ट गलत आने पर पूरे टैंकर का दूध नष्ट किया जाता है।

चेयरमैन का कहना है कि कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की सूचना पर कई बार दूध के सैंपल चेक भी कराए, जो फेल हुए हैं। इसी तरह का एक सैंपल 24 दिसंबर को लिया गया, जो कालंद और कालंदी समिति के रूट नं. 31 व 32 की दो गाड़ियों में आया था। इन दोनों गाड़ियों में करीब 70 कुंतल दूध था।

लैब प्रभारी ममता पाल ने इसकी जांच की थी। जांच में दूध मिलावटी पाए जाने पर उसे लौटा दिया गया। इसके बावजूद एक अधिकारी ने शाम को वही मिलावटी दूध प्लांट में तुलवा दिया। इसकी शिकायत महाप्रबंधक से भी कर चुके हैं। लेकिन वह कार्रवाई को तैयार नहीं हैं।

यहां होता है दूध सप्लाई

before drinking milk of parag please read this news

चेयरमैन की मानें तो महाप्रबंधक भी इस पूरे प्रकरण में शामिल हैं। चेयरमैन का यह भी आरोप है कि समितियों के अलावा नियम विरुद्ध प्राइवेट डेयरियों से भी दूध लिया जा रहा है।

यहां होता है दूध सप्लाई
पराग दुग्ध संघ गगोल से मेरठ सहित हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत आदि जनपदों में दूध व अन्य प्रोडक्ट सप्लाई होते हैं।

सीबी सिंह, महाप्रबंधक, पराग दुग्ध संघ गगोल का कहना है कि हमारे दूध में कोई मिलावट नहीं है। सभी जनपदों में जिला प्रशासन समय-समय पर हमारे दूध और प्रोडेक्ट की जांच कराते हैं। कहीं से भी गलत रिपोर्ट नहीं आई है। चेयरमैन ऐसा क्यों आरोप लगा रहे हैं। इसके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed