फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Beef helps body absorb iron, says Haryana govt magazine?

खट्टर सरकार की पत्रिका में गोमांस खाने के फायदे

Thu, 29 Oct 2015 06:42 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
Beef helps body absorb iron, says Haryana govt magazine?

हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक पत्रिका में बीफ को शरीर के विकास के लिए जरूरी बताया गया है। पत्रिका में दिए एक आलेख में बताया गया है कि बीफ जानवरों का सबसे बेहतर मांस है, जो शरीर की आयरन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ाता है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 'शिक्षा सारथी' नाम की इस पत्रिका के एक मुख्य संरक्षक हैं, जबकि राज्य के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा संरक्षक हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरियाणा ने हाल ही में एक कानून पास किया है, जिसके तहत गोहत्या 10 साल की सजा मुकर्रर की गई है। ऐसा कानून पास करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। खट्टर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि मुस्लिम इस मुल्क में रह सकते हैं, लेकिन उन्हें बीफ खाना छोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खट्टर के बयान पर बहुत बवाल हुआ था, जिसके बाद वह पलट गए थे और कहा था कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया।

आयरन बढ़ाने वालों तत्वों में बीफ भी

Beef helps body absorb iron, says Haryana govt magazine?

'शिक्षा सारथी' पत्रिका के सितंबर के अंक के एक अध्याय में शरीर में आयरन बढ़ाने वाले तत्वों की एक सूची दी गई है, जिसमें बीफ का भी जिक्र है। प‌त्रिका का प्रकाशन शिक्षा विभाग करता है और इसे सरकारी स्कूलों के छात्रों और अध्यापकों में बांटा जाता है।

पत्रिका में स्कूल के बच्चों के सेहत से जुड़े मुद्दों, भोजन, पोषण, शिक्षण के तरीके और प्रेरणादायी कहानियां प्रकाशित की जाती हैं।

शिक्षा विभाग के अनुसार हरियाणा में लगभग 14,500 प्राइमरी स्कूल हैं। 'शिक्षा सारथी' में स्कूल अध्यापकों और फ्रीलांस लेखकों को आलेख छपते हैं। टाइम्स ऑफ इं‌डिया के मुताबिक शिक्षा विभाग ने पत्रिका के स‌ितंबर अंक के ऑनलाइन एडिशन को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed