फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bedi is Modi’s insurance policy says AAP's yogendra yadav.

'मोदी की 'बीमा पॉलिसी' हैं किरण बेदी'

Wed, 21 Jan 2015 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Jan 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
Bedi is Modi’s insurance policy says AAP's yogendra yadav.

दिल्ली चुनाव का प्रचार अभियान जैसे-जैसे अपने चरम पर पहुंच रहा है वैसे-वैसे नेताओं के आरोप प्रत्यारोप तीखे होते जा रहे हैं। भाजपा की सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी के जरिये आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने किरण बेदी को प्रधानमंत्री मोदी की इंश्यारेंस पॉलिसी बताया है। उन्होंने अपनी ही पार्टी की पूर्व नेता शाजिया इल्मी के भाजपा में शामिल होने पर भी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर आम आदमी पार्टी की विचारधारा को अपनाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, योगेंद्र यादव ने कहा कि इस भाजपा के पास पैसा, कार्पोरेट जगत का समर्थन और मीडिया पॉवर है। लेकिन जब उन्होंने किरण को भाजपा नेताओं के साथ स्टेज पर खड़े हुए देखा तो उन्हें समझ नहीं आया किरण बेदी भाजपा में कैसे जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नेता योगेंद्र यादव ने बेदी को पीएम मोदी की इंश्योरेंस पॉलिस कहने का कारण भी बताया।

बेदी क्यों है पीएम मोदी की इंश्योरेंस पॉलिसी?

Bedi is Modi’s insurance policy says AAP's yogendra yadav.

योगेंद्र यादव ने बताया कि अगर भाजपा दिल्ली के चुनावों में हारती है तो वह किरण बेदी के सिर पर ही हार का ठीकरा फोड़ेगी। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी को रामलीला मैदान में हुई प्रधानमंत्री मोदी की रैली फ्लॉप रही। यहां तक की इस रैली में भाजपा 25000 लोगों को जुटाने में भी कामयाब नहीं हुई।

रैली में आई कम भीड़ से भाजपा को लगा कि वह वर्तमान में मौजूद क्षेत्रीय नेताओं की अगुवाई में चुनाव नहीं जीत सकते और तभी भाजपा ने किरण बेदी को अपना चुनावी चेहरा बनाया है।

योगेंद्र यादव ने किरण बेदी से भी सवाल करते हुए कहा कि अगर वह सच में भाजपा के लिए काम करना चाहती थीं तो वे चुनावों के महज 20 दिन पहले की क्यों भाजपा में शामिल हुईं?

आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल की तानाशाही के शाजिया इल्मी के आरोपों को भी खारिज किया और शाजिया को चुनौती भी दी। आगली स्लाइड में पढ़ें योगेंद्र यादव ने शाजिया को क्या चुनौती दी?

योगेंद्र यादव की शाजिया को चुनौती

Bedi is Modi’s insurance policy says AAP's yogendra yadav.

भाजपा में शामिल होने पर शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी और उसके मुख‌िया अरविंद केजरीवाल पर कई आरोप लगाए थे। शाजिया ने कहा था कि आम आदमी पार्टी में केवल एक ही आदमी की चलती है और बाकी लोगों से तमाम मुद्दों पर कोई राय नहीं ली जाती। उन्होंने आम आदमी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी बताई थी।

शाजिया इल्मी के इस आरोप का जवाब देते हुए 'आप' नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि आम आदमी पार्टी में लोकतंत्र की कमी है तो वे खुद एक पार्टी बनाएं और उस पार्टी के सभी स्तरों पर लोकतंत्र लाकर दिखाएं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के पास कुछ हद तक सत्ता है लेकिन यह तो लोकतंत्र की सच्चाई है। उन्होंने कहा ‌कि उन्हें अपनी पार्टी को एक सर्वमान्य पार्टी के रूप में स्‍थापित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed