{"_id":"213b37fc-3074-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bed-third-counseling-starts-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बीएड की तीसरी काउंसलिंग आज से शुरू ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपी में बीएड की तीसरी काउंसलिंग आज से शुरू
फैजाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Nov 2012 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध विश्वविद्यालय के संयोजन में शनिवार से सत्र 2012-13 में बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए तीसरी काउंसलिंग शुरू होगी। दूसरी काउंसलिंग के बाद भी प्रदेश के अलग-अलग कॉलेजों में कला व वाणिज्य वर्ग की 2553 सीटें रिक्त हैं। इन्हीं सीटों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। तीसरी काउंसलिंग 17 से 21 नवंबर तक प्रदेश के तीन जिलों के छह केंद्रों पर आयोजित होगी।
विज्ञापन
फैजाबाद में अवध विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा भवन व तकनीकी संस्थान में काउंसलिंग होगी। वहीं मेरठ में श्री छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट मवाना रोड व नीलकंठ विद्यापीठ मोदीपुरम् रुड़की रोड तथा झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस के शैक्षणिक भवन में काउंसलिंग प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
काउंसलिंग के लिए 17 नवंबर को सामान्य रैंक के 250001 से 253000 तक, 18 नवंबर को 253001 से 256000 तक, 19 नवंबर को 256001 से 260000 तक, 20 नवंबर को 260001 से 265000 तक तथा 21 नवंबर को 265001 से 270000 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन