{"_id":"2be76b6a-821a-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"beat-constable-raped-widow-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी का रौब दिखाकर सिपाही ने किया विधवा से रेप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वर्दी का रौब दिखाकर सिपाही ने किया विधवा से रेप
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2013 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक विधवा ने एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय एक विधवा सुल्तानपुरी इलाके में रहती है। उसने मंगलवार रात सुल्तानपुरी थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि बीट कांस्टेबल मिथुन अक्सर उसके घर आता था और वर्दी का रौब दिखाकर छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन
बुधवार रात भी वह उसके घर आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर सिपाही ने उससे रेप किया और शिकायत करने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।
पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मेडिकल जांच करवाई। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर इस बाबत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सिपाही मिथुन वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ है और पुलिस लाइन में तैनात है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।