{"_id":"82aec528-1b91-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"beat-cancer-with-determination-pawar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृढ़ इच्छाशक्ति से कैंसर को हराया: पवार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दृढ़ इच्छाशक्ति से कैंसर को हराया: पवार
पुणे/एजेंसी
Updated Sun, 21 Oct 2012 08:40 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने घातक बीमारी कैंसर के खिलाफ अपने संघर्ष को याद करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत संकल्प की मदद से वह इससे उबरने में कामयाब रहे। यदि संघर्ष और काम करना बंद कर देता तो कैंसर जीत सकता था। यह बात पवार ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।
पवार ने एक दशक पहले अपने मुंह के कैंसर का ऑपरेशन कराया था। उन्होंने कहा कि चेहरे पर सूजन के बाद मेरे एक डॉक्टर दोस्त ने बायोप्सी कराने की सलाह दी थी। इसके बाद इसका इलाज शुरू हुआ। मुंह के अंदर की त्वचा जल चुकी थी, जिससे खाना खाने में भी दिक्कत होती थी। सर्जरी के एक माह के अंदर ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री के पद की शपथ ली थी।