फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   beard of narendra modi ishrat jahan fake encounter case

2004 में नरेंद्र मोदी की दाढ़ी काली थी या सफेद?

Wed, 03 Jul 2013 11:21 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Jul 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
beard of narendra modi ishrat jahan fake encounter case

2004 में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी सफेद नहीं, काली थी। ये दावा किया है भाजपा नेता जय नारायण व्यास ने। मंगलवार को एक टीवी कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 2004 में मुख्यंमत्री की दाढ़ी काली थी, सफेद नहीं और सीबीआई के जिस टेप की बात की जा रही है, वो कब रिकॉर्ड किया गया?

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि इशरत जहां मुठभेड़ के वक्त नरेंद्र मोदी की दाढ़ी काली थी।

व्यास ने ये बात तब कहीं, जब उनसे पूछा गया कि इशरत जहां मामले में फरार आईपीएस ऑफिसर पीपी पांडेय को पकड़ने के लिए गुजरात सरकार क्या कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


सीबीआई आज दाखिल करेगी चार्जशीट
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सीबीआई सूत्रों के हवाले से ये बताया गया था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन गृहमंत्री अमित शाह को इशरत जहां और उसके तीन साथियों की हत्या की जानकारी थी।


सीबीआई सूत्रों ने बताया था कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने ही इशरत और उनके साथियों की हत्या की योजना को हरी झंडी दी थी।

जांच एजेंसी का दावा है कि उनके पास डीआईजी डीजी बंजारा और आईबी अधिकारी राजिंदर कुमार के बातचीत का टेप है। टेप में उन्होंने आपसी बातचीत में 'सफेद दाढ़ी' और 'काली दाढी' कोड वर्ड का इस्तेमाल किया है।

टेप में डीजी बंजारा ने राजिंदर कुमार से कहा था कि सफेद दाढ़ी और काली दाढ़ी ने इशरत और अन्य तीन लोगों की हत्या को हरी झंडी दे दी है।

उल्लेखनीय है कि डीआईजी बंजारा इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी हैं। संभावना है कि सीबाआई इस मामले में राजिंदर कुमार को भी आरोपी बना सकती है। जांच एजेंसी इस मामले में आज चार्जशीट दाखिल करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed