फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Ex-Punjab CM Beant Singh's assassin Jagtar Singh Tara arrested in Thailand

सुरंग बनाकर भागा बेअंत का हत्यारा गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2015 06:41 PM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
Ex-Punjab CM Beant Singh's assassin Jagtar Singh Tara arrested in Thailand

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी जगतार सिंह तारा को थाईलैंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाईलैंड पुलिस को ये कामयाबी पंजाब पुलिस की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के बाद मिली। मिल रही जानकारी के मुताबिक तारा को आईएसआई समर्थित एक शख्स के घर से गिरफ्तार किया गया है।

'खालिस्तान टाइगर फोर्स' के कमांडर के तौर पर आतंक का पर्याय बने जगतार सिंह तारा ने बेअंत सिंह की हत्या की पूरी साजिश रची। वो इस पूरे हत्या कांड का मास्टरमाइंड था।
विज्ञापन


बता दें कि 31 अगस्त 1995 में चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय के बाहर एक मानव बम के जरिए बेअंत सिंह की हत्या की गई थी। इस धमाके में 17 अन्य लोगों की जान भी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस समय जगतार सिंह तारा ने ये पूरी साजिश रची उसके साथ दो और सहयोगी भी थे। इनके नाम परमजीत सिंह भेओरा और जगतार सिंह हवारा है।

हालांकि बाद में तारा ने खुद को अलग करके 'खालिस्तान टाइगर फोर्स' के नाम से अलग आतंकी संगठन बना लिया।

2004 में हुआ था जेल से फरार

Ex-Punjab CM Beant Singh's assassin Jagtar Singh Tara arrested in Thailand

इस हत्याकांड में मानव बम बने शख्स की पहचान दिलावर सिंह जयसिंहवाला के रूप में हुई, जो खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का सदस्य था।

उसके साथ शामिल एक और आत्मघाती हमलावर बलवंत सिंह राजोआना को भी इस हत्याकांड में दोषी पाया गया। उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि कई सिख संगठनों ने उसे छुड़ाने के लिए लगातार प्रदर्शन किए। जिसके बाद 2012 में उसकी फांसी पर रोक लगा दी गई है।

हालांकि बेअंत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार तारा अपने साथियों भेओरा और हवारा के साल 2004 में चंडीगढ़ के बुड़ैल जेल से फरार हो गया था। उन्होंने फरार होने के लिए जेल से करीब 100 फीट लंबी सुरंग बनाई। जिसके सहारे अपने बैरक से ये फरार हुए।

हालांकि हवारा और भेओरा को बाद में नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि तारा और देव सिंह पाकिस्तान भाग गए। बाद में तारा थाईलैंड भाग गया। देव सिंह के बारे में जानकारी मिल रही है कि वो अभी भी पाकिस्तान में ही है।

फिलहाल जगतार सिंह तारा को थाईलैंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब देखना होगा कि उसे भारत कब लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed