{"_id":"332c2b2c51148c67367ab0aa9d559dbd","slug":"be-sure-to-read-this-information-before-eating-lentils","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी तो नहीं खरीदते बड़े स्टोर की दालें?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आप भी तो नहीं खरीदते बड़े स्टोर की दालें?
संदीप वर्मा/अमर उजाला, नोएडा।
Updated Mon, 27 Jan 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरहर की दाल में मिलावट पाए जाने पर एक मशहूर ब्रांड के स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सितंबर में ग्रेटर नोएडा के अंसल प्लाजा स्थित रिलायंस फ्रेश स्टोर में अरहर की दाल का नमूना लिया था।
विज्ञापन
जिसमें 13 फीसदी खेसारी मिली। विभाग के नोटिस के बाद भी जवाब न मिलने पर शनिवार को स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके जायसवाल ने बताया कि दाल का नमूना लखनऊ स्थित राज्य खाद्य विश्लेषक केंद्र भेजा गया।
दिसंबर में इसकी रिपोर्ट जिला खाद्य विभाग को भेजी गई, जिसमें दाल के नमूने में 13 फीसदी खेसारी पाई गई।
जिसके बाद विभाग ने स्टोर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। एक माह तक जवाब न मिलने पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लाइसेंस सस्पेंड करने का आदेश दिया और शनिवार शाम को ही लाइसेंस सस्पेंशन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
तीन महीने का सस्पेंशन
विभाग ने तीन माह तक स्टोर बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान यदि नोटिस का जवाब नहीं मिला तो स्टोर का लाइसेंस पूरी तरह से निरस्त कर दिया जाएगा।