फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   be prepare students tet now in february

तैयार हो जाएं स्टूडेंट्स, टीईटी अब फरवरी में

Fri, 07 Dec 2012 08:45 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 07 Dec 2012 08:45 AM IST
विज्ञापन
be prepare students tet now in february

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) इस साल न आयोजित कराकर अब फरवरी 2013 में आयोजित कराने की तैयारी है। इसके लिए आवेदन जनवरी में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की तर्ज पर ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं और शीघ्र ही शासनादेश जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन


शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किए जाने के बाद कक्षा 8 तक के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक साल में दो बार टीईटी आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में नवंबर 2011 में पहली बार टीईटी आयोजित की गई थी। वर्ष 2012 में टीईटी का आयोजन सरकार नहीं करा पाई है। इसलिए सरकार चाहती है कि इस साल की टीईटी फरवरी 2013 में ही करा ली जाए और छह माह बाद एक और टीईटी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके आधार पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार टीईटी कराने की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा परिषद से लेते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी को दी गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की निगरानी में प्राधिकारी यह परीक्षाएं कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed