BCPL में सैकड़ों पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पोलीमर लिमिटेड (BCPL) में योग्य उम्मीदवारों के लिए फोरमैन, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अकाउंट असिस्टेंट, टेक्निशियन, ऑपरेटर व जूनियर फायरमैन के कुल 100 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है। जिसमें पदों के अनुसार संबंधित डिप्लोमा व डिग्री तथा अनुभव का होना जरूरी है। ऑपरेटर व टेक्निशियन के लिए 12वीं पास व आईटीआई तथा जूनियर फायरमैन के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।
कैसे होगा चयन, कितना मिलेगा वेतन
आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ट्रेड परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षा, व साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। विज्ञापित पदों में फोरमैन पद के लिए 12,000-29,000 रुपये, अकाउंट असिस्टेंट, टेक्निशियन, ऑपरेटर (ट्रेनी) को 14000 रुपये व असिस्टेंट, फायर ऑपरेटर को 10,900-27,000 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन शुल्क व उम्र सीमा
विज्ञापित पदों में सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन या डीडी के माध्यम से जमा किया जा सकता है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु फोरमैन के लिए 32 व अन्य पदों के लिए 30 वर्ष तथा जूनियर फायरमैन के लिए 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से भर सकते हैं। अभ्यर्थी 27 अगस्त, 2014 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित लिंक पर लॉग ऑन करके अथवा आवेदन पत्र को दिए गए पते पर निर्धारित प्रक्रिया से जमा कर अपने आवेदन को भर सकते हैं। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट http://www.bcplonline.co.in/ पर लॉग ऑन करें।