गर्लफ्रेंड को भी साथ ले जा सकते हैं क्रिकेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने बड़ा फैसला करते हुए नियमों में बदलाव किए हैं। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को विदेशी दौरों पर अपनी गर्लफ्रेंड को भी साथ ले जाने की इजाजत दे दी है।
इससे पहले खिलाड़ियों को सिर्फ अपनी परिवार को ही ले जाने की इजाजत थी।
अनुष्का को साथ ले गए कोहली
इस फैसले से पहले ही भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा उनके साथ इंग्लैंड के दौरे पर हैं। हालांकि अनुष्का शर्मा की एक फिल्म की शूटिंग भी इंग्लैंड में ही हो रही है।
इससे पहले विराट और अनुष्का कई बार विदेशी दौरों पर साथ देखे गए थे। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है जब क्रिकेटरों को
अपनी गर्लफ्रेंड को भी साथ ले जाने की इजाजत मिली है।
फुटबॉल में पहले से ही है इजाजत
क्रिकेट से अलग फुटबॉल में खिलाड़ियों को अपनी गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने की इजाजत है। हालांकि सभी टीमों ने इसकी इजाजत नहीं दी है। इस इजाजत के साथ कुछ नियम कायदे भी बनाए गए हैं जिनका पालन करने पर ही गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने की अनुमति है।
हाल ही में ब्राजील में हुए फीफा वर्ल्ड कप कप के दौरान कई स्टार फुटबॉल खिलाड़ी अपनी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देखे गए थे।