फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bawal in purvanchal.

पूर्वांचल में दुर्गा विसर्जन को लेकर बवाल

Sun, 05 Oct 2014 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 05 Oct 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
bawal in purvanchal.

पूर्वांचल के कई जिलों में शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर बवाल हुआ। भदोही और आजमगढ़ में नाराज लोगों ने एक अनुबंधित बस, पुलिस का ट्रक और जीप को आग लगा दी। फायर ब्रिगेड के वाहन को तोड़ डाला।

विज्ञापन


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की। गाजीपुर के स्टीमर घाट, मिर्जापुर के चील्ह और मिर्जापुर शहर क्षेत्र के पेहटी का चौराहे में पुलिस और लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


पेहटी का चौराहे पर हुए पथराव में एक किशोर और सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। वाराणसी के सेवापुरी में गंगा में मूर्ति विसर्जन से रोके जाने पर शुक्रवार शाम ग्रामीण भड़क उठे। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन से लोगों की भिड़ंत

bawal in purvanchal.

भदोही के औराई थाना क्षेत्र के उगापुर के पास शुक्रवार को गंगा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से मना करने पर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बवाल हो गया। नाराज ग्रामीणों ने अनुबंधित बस और पुलिस के ट्रक को आग के हवाले कर दिया। फायर बिग्रेड के वाहन को भी तोड़ डाला। मामले में पुलिस ने 49 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इनमें से 45 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

तनाव को देखते हुए शनिवार को क्षेत्र में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। उधर, आजमगढ़ में बरदह थाने के खमौली गांव में दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित करने वाले रास्ते को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संघर्ष हो गया। बात बढ़ने पर ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष बरदह की जीप को आग लगा दी। गाजीपुर के स्टीमर घाट पर शुक्रवार देर रात मूर्ति विसर्जन के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी कम होने पर पुलिस-प्रशासन और कुछ लोगों के बीच भिड़ंत हो गई।

इससे पहले शुक्रवार को मिर्जापुर के चील्ह थानाक्षेत्र के गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन करने आए लोगों को रोकने पर पुलिस और लोगों के बीच विवाद हो गया जिसमें एक किशोर और पुलिस पक्ष से महिला आरक्षी समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। वाराणसी के सेवापुरी में गंगा में मूर्ति विसर्जन से रोके जाने पर शुक्रवार की शाम ग्रामीण भड़क उठे। करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद ग्रामीण किसी तरह वरुणा में विसर्जन के लिए राजी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed