फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bats made in meerut for pakistani cricketer.

पाक बल्लेबाजों को मेरठ के बल्लों पर भरोसा

Sat, 07 Feb 2015 08:01 AM IST
विनीत त्रिपाठी/अमर उजाला, मेरठ
विनीत त्रिपाठी/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 07 Feb 2015 08:01 AM IST
विज्ञापन
bats made in meerut for pakistani cricketer.

भारत-पाक के बीच सीमा विवाद कितना ही गहरा क्यों न हो, लेकिन बात जब क्रिकेट की हो तो पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय बल्लों पर भरोसा करते हैं। यही वजह है कि सात पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने मेरठ से न सिर्फ विशेष बैट बनवाए, बल्कि ग्रीन कलर में ग्लब्स और पैड भी बनवाए हैं। मेरठ की बैट कंपनियों ने विदेशी कंपनियों के लिए भी बल्ले तैयार किए हैं। ये बल्ले 14 फरवरी सेआस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में शुरू हो रहे विश्वकप में धमाल मचाएंगे।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स सिटी के नाम से जाना जाने वाला मेरठ विशेष तौर पर बैट समेत क्रिकेट सामान का उत्पादन करता है। मेरठ के क्रिकेट बैट के दीवाने विश्व विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग से लेकर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और युवा क्रिकेट सितारे विराट कोहली तक हैं। सचिन तेंदुलकर भी एक दौर में मेरठ के बल्लों से धूम मचा चुके हैं। बीडीएम कंपनी के निदेशक राकेश महाजन बताते हैं कि विश्वकप के लिए उन्होंने पाकिस्तान खिलाड़ियों की डिमांड पर विशेष तौर पर बल्ले तैयार किए हैं। आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में उछाल भरी पिचों के लिए विशेष तौर पर स्मूथ और बैलेंस बल्ले बनाए गए हैं। बैट का वजन 1180 ग्राम है। एसएस कंपनी, एसजी, बीडीएम, पीआर भी बल्ले बना रही हैं। 
विज्ञापन


हर पाक खिलाड़ी के लिये तैयार हुए चार -चार बैट
राकेश महाजन ने बताया कि बीडीएम द्वारा पाक बल्लेबाज उमर अकमल, फवड आलम, असद सफीक, अनवर अली, वहद रियाज और सरफराज अहमद के लिए चार-चार बल्ले तैयार रएक हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को भी उन्होंने बैट भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी बल्लेबाजों के लिए तैयार किए बैट

bats made in meerut for pakistani cricketer.

प्रीमियर लेगगार्ड कंपनी के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर क्षितिज अग्रवाल ने बताया कि उनकी कंपनी ने विदेशी पिचों में उछाल को ध्यान में रखते हुए बल्ले के शेप में पीछे से बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ने वेस्टइंडीज खिलाड़ी रेमंड रेफर, श्रीलंका खिलाड़ी एंजलो परेरा, परवीर मारूफ, इंग्लैंड के खिलाफ क्रिस जॉर्डन और बंग्लादेश के खिलाड़ी इमरुल कायस के लिए बैट तैयार कर भेजे जा चुके हैं।

क्षितिज ने दावा कि उनकी कंपनी ने भारतीय युवा क्रिकेट सितारे विराट कोहली के लिए कंपनी ने तीन बैट तैयार किए हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल, आर अश्विन, रोहित शर्मा के लिए बैट तैयार किए गए हैं।

धौनी भी मेरठ से तैयार करा चुके हैं बल्ला

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी मेरठ से विश्वकप में धमाल मचाने के लिए बैट तैयार करा चुके हैं। आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले माही गोपनीय तरीके से मेरठ स्थित एसएस कंपनी पहुंचे थे और उन्होंने एसएस कंपनी से अपने मन मुताबिक दस बैट तैयार कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed