फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   batla house encounter I will not apologize says digvijay

'बटला हाउस वाले बयान पर नहीं मांगूगा माफी'

Thu, 25 Jul 2013 10:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
batla house encounter I will not apologize says digvijay

बटला हाउस मुठभेड़ को फर्जी बताने वाले कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह अदालत का फैसला आने के बाद भी अपने रूख पर कायम हैं। दिग्विजय ने साफ किया कि वे इस मामले में दिए गए अपने बयान पर माफी नहीं मांगेगे।

विज्ञापन


जनवरी, 2012 में दिग्विजय सिंह ने दावा किया था कि यह एनकाउंटर फर्जी है। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच की भी मांग की थी।

पढ़ें, बटला एनकाउंटरः क्या-क्या हुआ उस रोज?
विज्ञापन


हालांकि तत्कालीन गृहमंत्री पी चिदंबरम ने उनकी मांग को नकार दिया था। चिदंबरम ने कहा था कि मुठभेड़ असली है और यह मामला दोबारा खोलने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने भी दिग्विजय की इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, एमसी शर्मा की हत्या में शहजाद दोषी करार

इधर कोर्ट का फैसला आने के बाद पी चिदंबरम ने भी राहत की सांस ली। उन्होंने कहा, 'इस बात से संतोष महसूस कर रहा हूं कि यह एनकाउंटर असली था।

पढ़ें, भाजपा को सुकून, चिदंबरम को संतोष

कोर्ट का फैसला आने के बाद पार्टी के मत को बताते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह निर्णय सभी को सर्वमान्य होना चाहिए। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

सिंघवी ने कहा कि जब भी फर्जी मुठभेड़ की बात उठी। पार्टी ने हमेशा से इस बात की निंदा की। पार्टी का कभी दोहरा रुख नहीं रहा।

वहीं दिग्विजय सिंह के बयान पर पार्टी ने सफाई दी कि जब ऐसी कोई घटना घटती है तो उस वक्त माहौल मे अमुक व्यक्ति कुछ कह सकता है। उसे पार्टी की लाइन कहना गलता होगा और इस पर राजनीति करना भी गलत होगा।

सिंघवी ने कहा कि इस मसले पर बहस हो सकती है। मगर किसी व्यक्तिगत विचार के आधार राजनीति करना ठीक नहीं है।

इधर भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा है कि दिग्विजय को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने अपने बयान से देश को गुमराह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed