{"_id":"7c690262d5583e47dfd5cae73b87f4a0","slug":"batalian-43-wins-hocky-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटालियन 43 ने जीता हॉकी टूर्नामेंट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बटालियन 43 ने जीता हॉकी टूर्नामेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 23 Jun 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 43 बटालियन ने इंटर बटालियन हाकी टूर्नामेंट जीत ली। उसने कड़े मुकाबले में 115 बटालियन की टीम को एक शून्य के अंतर से हरा दिया। श्रीनगर सेक्टर के अधीन आने वाली बल की बटालियन पर आधारित इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
बल के प्रवक्ता किशोर प्रसाद के अनुसार चार दिवसीय इन मुकाबलों में जवानों तथा अधिकारियों ने विशेष उत्साह दिखाया। रेकरूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) के भूपेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों में ट्राफी और इनाम वितरित किए। उन्होंने भारत में हाकी के अच्छे दिनों की याद को ताजा किया। साथ ही सुरक्षाबलों में इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
115 बटालियन दूसरे, जबकि 132 बटालियन तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में बल के अधिकारी जवान और उनके परिवार के सदस्य मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे। टूर्नामेंट चार दिनों तक चली।