फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   baseless allegations give pain says manmohan

'जमीर पर लगे बेबुनियाद आरोपों से होती है तकलीफ'

Thu, 23 May 2013 12:49 AM IST
नई दिल्ली/संजय मिश्र
नई दिल्ली/संजय मिश्र Updated Thu, 23 May 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
baseless allegations give pain says manmohan

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लगातार वार कर रहे विपक्ष के तीरों का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सियासी मुकाबला जरूर कर रहे हैं, मगर निजी रूप से वे इसको लेकर आहत भी हैं।

विज्ञापन


यूपीए-2 सरकार के चार साल पूरा होने के जश्न के मौके पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मनमोहन सिंह ने अपने इस निजी दर्द को बयान किया।

जब उनसे पूछा गया कि पिछले नौ साल में पीएम रहते हुए ऐसे कौन से दुखद पल का उन्होंने सामना किया, तो उन्होंने कहा कि जब उनके जमीर पर बेबुनियाद आरोप लगाए जाते हैं, तो उन्हें बहुत तकलीफ होती है।
विज्ञापन


अपनी तकलीफ के बारे में दर्द बयां करने के अलावा प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया है कि यूपीए सरकार तीसरी बार भी सत्ता में आएगी। साथ ही सोनिया गांधी के साथ उनके मतभेद की खबरों को उन्होंने खारिज कर दिया जबकि सोनिया गांधी ने भी इन खबरों को नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें हमेशा यूपीए अध्यक्ष का समर्थन मिला है और वह इस बात के लिए हमेशा आश्वस्त भी रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी ने गठबंधन की नैया को दिशा दी है और सरकार का काम आसान किया है।

दूसरी तरफ सोनिया ने भी कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनके बेहतर रिश्तों को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

वहीं खाद्य सुरक्षा विधेयक को लेकर मनमोहन सिंह ने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का निजी विधेयक नहीं है। यह देश का विधेयक है। इसे संसद में पारित किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री के रूप में अपने नौ साल की सबसे अच्छी याद के बारे में पूछे जाने पर मनमोहन सिंह ने कहा कि एक नहीं कई बातें हैं और इसको वह अपने तक ही सीमित रखना चाहते हैं।

अपनी सरकार को वह दस के मानक पर कितने अंक देंगे, इस पर चतुर राजनीतिज्ञ की तरह पीएम ने कहा कि अब वह खुद अंक नहीं देंगे बल्कि जनता उनके कामकाज के आधार पर नंबर देगी।


प्रधानमंत्री के अपने कार्यकाल में कोई ऐसा काम जिसकी कसक रह गई हो, इस पर उन्होंने सितारों के आगे भी जहां है, कहते हुए अभी काफी कुछ करने के अपने इरादों का संदेश देने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed