फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   barack obama visi on social media

भारत आते ही सोशल मीडिया पर यूं छाए ओबामा

Sun, 25 Jan 2015 04:28 PM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
barack obama visi on social media

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुँचे हैं। वे इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं। पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनने जा रहा है।

विज्ञापन


मीडिया के अलावा सोशल मीडिया पर भी ओबामा की यात्रा छाई हुई है। ट्वीटर पर हैश टैग#NamastePOTUS ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा, हैश टैग #ObamaInIndia,Welcome to India भी ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन

'जय हिंद' ।।अतिथि देवो भव।।

barack obama visi on social media

ओबामा के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने ट्वीट किया है, “राष्ट्रपति ओबामा को भारत में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने का गौरव मिला है। जय हिंद।”अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसन राइस ने भी भारत दौरे में ओबामा के साथ आने पर अपने उत्साह का इजहार किया है। प्रोटोकॉल को दरकिनार कर मोदी ने खुद हवाई अड्डे पर ओबामा की अगवानी की और गर्मजोशी के साथ दोनों नेता एक दूसरे से गले मिले।

अनूप एस नामक व्यक्ति ने ट्वीट किया है, “नमो ने ओबामा के स्वागत में प्रोटोकॉल तोड़ा। पर्सनल कैमेस्ट्री अपने चरम पर ।।।अतिथि देवो भव!” राष्ट्रपति भवन में कमांडिंग ऑफ़िसर पूजा ठाकुर की गार्ड ऑफ़ ऑनर की अगुवाई पर भी कई ट्वीट हुए हैं।

ओबामा को लेकर दिलचस्प ट्वीट

barack obama visi on social media

सुपर्णा सिंह ने ट्वीट किया है, “ओबामा के गार्ड ऑफ ऑनर की अगुवाई कर आपने हम सभी को गौरवान्वित किया है।” ओबामा की यात्रा पर कई लोगों ने दिलचस्प ट्वीट भी किए हैं। एक व्यक्ति थॉमस जॉर्ज ने ट्वीट किया, “ओबामा का यात्रा में अपने साथ कार लाना ठीक वैसा ही है जैसा डिनर पार्टी में अपनी प्लेट लाना।”

हिंदी फ‌िल्म अभिनेता वीर दास का ट्वीट भी दिलचस्प है। उन्होंने लिखा, “डियर ओबामा, क्या आप मुंबई आ सकते हैं?।।।।आप आते हो तो घर साफ़ हो जाता है।”बात अगर फेसबुक की करें तो फ़ेसबुक पर भी 'ताजमहल' ट्रेंडिंग में है। ओबामा को पहले ताजमहल देखने जाना था, लेकिन बाद में उनका ये कार्यक्रम टल गया। यूट्यूब पर भी ओबामा की भारत यात्रा से जुड़े वीडियो टॉप ट्रेंड में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed