फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   barack obama skips waldorf, but narendra modi opts for it

जिस होटल में रुकने से डरे ओबामा, मोदी उसी में ठहरेंगे

Tue, 15 Sep 2015 01:21 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
barack obama skips waldorf, but narendra modi opts for it

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने अमेरिका जा रहे प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क के उस होटल में ठहरेंगे, जिसमें ठहरने से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इनकार कर दिया है। ये होटल न्यूयॉर्क का मशहूर वाल्डॉर्फ-एस्टोरिया है।

विज्ञापन


रोचक बात ये है कि भारतीय प्रधानमंत्री अब तब जब भी न्यूयॉर्क के दौरे पर गए हैं वहां के मशहूर न्यूयॉर्क पैलेस होटल में ठहरते रहे हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए वाल्डॉर्फ-एस्टोरिया में रुकने वाले हैं।
विज्ञापन


जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति अब तक वाल्डॉर्फ-एस्टोरिया में रुकते रहे हैं, लेकिन बराक ओबामा ने इस बार वहां ठहरने से इनकार कर दिया है। माना जा रहा है कि ये फैसला उन्होंने चीनी खुफिया और साइबर जासूसों के डर से किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिनपिंग भी वाल्डॉर्फ-एस्टोरिया में ही रुकेंगे

barack obama skips waldorf, but narendra modi opts for it

2014 में होटल वाल्डॉर्फ-एस्टोरिया को एक चीनी बीमा कंपनी ने खरीद लिया था। ये होटल हिल्टन समूह का था, जिसे चीन की आनबांग बीमा कंपनी ने खरीदा, जो चीन के पुराने कम्यून‌िस्ट नेता डेन शियाओपिंग की पोती की कंपनी है।

उल्लेखनीय है कि चीन के हैकरों पर व्हाइट हाउस और अमेरिकी विदेश मंत्रालय के कम्‍प्यूटर तंत्र में सेंध मारकर डाटा चुराने का आरोप है। संभवतः हैकरों और चीनी जासूसों के डर से ही बराक ओबामा ने वहां न ठहरने का फैसला किया है।

हालांकि वाल्डॉर्फ-एस्टोरिया में बराक ओबामा के न रुकने के कारण रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन वहीं रुकेंगे। ओबामा न्यूयॉर्क पैलेस होटल में ठहरेंगे। न्यूयॉर्क पैलेस होटल को भी एक कोरियाई कंपनी खरीद चुकी है। चीनी राष्ट्र्रपति शी‌ जिनपिंग भी वाल्डॉर्फ-एस्टोरिया में ही रुकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed