फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   barack obama's india visit and security

ओबामा को हर खतरे से महफूज रखेगा अवॉक्स, क्या है अवॉक्स?

Thu, 22 Jan 2015 11:52 AM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
barack obama's india visit and security

पहली बार गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर मौजूद रहने वाले मुख्य अतिथि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की सुरक्षा के लिए एयरबॉर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (अवॉक्स) की तैनाती की जा सकती है।

विज्ञापन


राजपथ पर होने वाली परेड के दौरान अवॉक्स आसमान की निगरानी करेगा। इस्राइली तकनीक से लैस अवॉक्स को विमान आईएल-76 पर लगाया गया है, जो गणतंत्र दिवस परेड समारोह के शुरू होने से पहले ही एक घंटा पहले ही उड़ान भर लेगा।
विज्ञापन


यह विमान तब तक राजधानी पर चक्कर काटता रहेगा, जब तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति परेड स्थल पर मौजूद रहेंगे। अवॉक्स किसी भी मौसम में खतरे के रूप में आने वाली क्रूज मिसाइलों और विमानों का आसमान में तकरीबन 400 किलोमीटर ऊपर ही पता लगाने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान में रहेगी कड़ी सुरक्षा

barack obama's india visit and security

यही नहीं वह काफी नीचे से उड़ रही किसी चीज के बारे में भी पता लगा सकता है, जो आम रडारों की पकड़ में नहीं आते। परेड के दौरान मुख्य अतिथि ओबामा समेत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य महत्वपूर्ण शख्सियतें होंगी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों द्वारा हवाई हमलों की आशंका के मद्देनजर अवॉक्स की तैनाती का कदम उठाया जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि अवॉक्स को तैनात करने का फैसला अमेरिकी अधिकारियों द्वारा किए गए आग्रह के बाद लिया गया। जो यह चाहते हैं कि परेड स्थल पर ओबामा के मौजूद रहने तक आसमान की सुरक्षा कड़ी रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed