फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   barack obama's dinner for manmohan singh the most expensive since 2009

ओबामा ने मनमोहन के डिनर पर खर्च किए हजारों डॉलर

Thu, 13 Feb 2014 11:42 AM IST
Updated Thu, 13 Feb 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
barack obama's dinner for manmohan singh the most expensive since 2009

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा वर्ष 2009 से दिए गए अपने पांच राजकीय भोजों पर 15.5 लाख डॉलर की भारी भरकम राशि खर्च कर चुके हैं। इसमें भी सबसे महंगा राजकीय भोज भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में दिया गया था।

विज्ञापन


विदेश विभाग के प्रोटोकॉल ऑफिस के दस्तावेजों के मुताबिक वे लोग एक राजकीय भोज पर करीब पांच लाख डॉलर तक खर्च कर सकते हैं।

मालूम हो कि प्रोटोकॉल ऑफिस ही राजकीय भोज का प्रबंध करता है। सीबीएस न्यूज द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में 13 माह बाद राष्ट्रपति के शुरुआती पांच स्टेट डिनर की जानकारी प्रोटोकॉल ऑफिस द्वारा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

ओबामा ने मनमोहन को दिया सबसे मंहगा डिनर

barack obama's dinner for manmohan singh the most expensive since 2009

इसके मुताबिक, ओबामा प्रशासन ने व्हाइट हाउस में 24 नवंबर 2009 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिए गए स्टेट डिनर पर 5,72187.36 डॉलर खर्च किए।

ओबामा ने मैक्सिको के राष्ट्रपति फिलिप कैल्डेरोन की 19 मई 2010 को मेजबानी की। इस दौरान दिए गए स्टेट डिनर पर 5,63,479.92 डॉलर खर्च किए गए।

ओबामा ने 19 जनवरी 2011 को तीसरा स्टेट डिनर चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ को दिया, जिस पर करीब 4,12,329.73 डॉलर खर्च किए गए।

दूसरे राष्ट्राध्यक्षों पर भी जमकर खर्च हुई रकम

barack obama's dinner for manmohan singh the most expensive since 2009

सात जून 2011 को चौथा स्टेट डिनर जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल को दिया गया, जिस पर 2,15,883.36 डॉलर का खर्च आया।

13 अक्तूबर 2011 को दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ली म्यूंग-बाक को दिए गए पांचवें स्टेट डिनर पर ओबामा ने 2,03,053.34 डॉलर का खर्च किया।

सीबीएस न्यूज के मुताबिक, इसके सात माह बाद 14 मार्च 2012 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के सम्मान में दिए गए छठे स्टेट डिनर के खर्च का ब्योरा अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अब तक उपलब्ध नहीं कराया है।

ओबामा ने सातवां स्टेट डिनर मंगलवार रात फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के सम्मान में दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed