फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   barack obama and michelle obama will watch taj mahal during india visit

ओबामा-मिशेल करेंगे ताजमहल का दीदार

Thu, 15 Jan 2015 09:09 AM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
barack obama and michelle obama will watch taj mahal during india visit

25 जनवरी को चार साल बाद दोबारा भारत यात्रा पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के वाराणसी जाने को लेकर असमंजस अभी भी बना हुआ है। अमेरिका के इनकार के बावजूद भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा पूरी कराने के लिए ओबामा को उनके संसदीय क्षेत्र ले जाने के अपने प्रयासों में अभी भी जुटा हुआ है।

विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे के दौरान ओबामा मोदी की इस इच्छा को पूरा करेंगे या नहीं, इस पर अंतिम फैसला शुक्रवार को हो सकता है। अमेरिकी एडवांस टीम शुक्रवार को भारत आकर ओबामा की यात्रा को अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन


हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति का पीएम मोदी के साथ 25 जनवरी को द्विपक्षीय वार्ता और 27 जनवरी को पत्नी मिशेल ओबामा के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा जाने का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। अभी तक की योजना के मुताबिक ओबामा आगरा से ही अमेरिका लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामा की कार में ही जाएंगे प्रणव मुखर्जी

barack obama and michelle obama will watch taj mahal during india visit

इस बीच गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे ओबामा की राष्ट्रपति भवन से राजपथ तक की यात्रा पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।

पहले कोहरे और ओबामा के प्रोटोकॉल के बहाने कार्यक्रम को संक्षिप्त करने की दलील देने वाली अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने अब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के ओबामा की ही कार में राजपथ जाने का प्रस्ताव रखा है।

अमेरिकी एजेंसियों की दलील है कि चूंकि ओबामा की कार रासायनिक हमला रोधक है, इसलिए भारत को यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेना चाहिए। हालांकि भारत ने एक बार फिर से अपने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल और गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमा की याद दिलाई है।

उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी एडवांस टीम के साथ शुक्रवार या शनिवार को विस्तृत चर्चा के बाद सारे मुद्दों का हल निकाल लिया जाएगा। उधर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ओबामा की भारत यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा पहलुओं पर बुधवार को गृह सचिव, खुफिया विभाग के प्रमुखों के साथ बैठक की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी यात्रा के पहले या आखिरी दिन भारत की बड़ी कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे। इसमें पीएम मोदी के भी मौजूद रहने की संभावना है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति दिल्ली के एक कॉलेज के कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed