फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Barack Obama always keep small statue of Bajarang bali with him

दुनिया का सबसे ताकतवर आदमी बजरंगबली से लेता है ताकत!

Mon, 18 Jan 2016 05:44 AM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 05:44 AM IST
विज्ञापन
Barack Obama always keep small statue of Bajarang bali with him

हिंदू धर्म में बल और बुद्धि के निधान हनुमानजी के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भी गहरी श्रद्धा है। वह भी बजरंगबली के सच्चे भक्तों में शामिल हैं। इतना ही नहीं, ओबामा हमेशा बजरंगबली की छोटी-सी मूर्ति को अपनी जेब में रखते हैं। जब कभी ओबामा खुद को थके हुए और हतोत्साहित महसूस करते हैं, तब उनको बजरंगबली से ताकत मिलती है।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसका खुलासा यूट्यूब को दिए एक साक्षात्कार में किया है। ओबामा के आखिरी स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस को लेकर युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए व्हाइट हाउस ने यह साक्षात्कार निर्धारित किया था। इस बीच ओबामा ने अपने लंबे राष्ट्रपति पद के सफर की यादें  साझा की।
विज्ञापन


शुक्रवार को यूट्यूब क्रिएटर निल्सेन ने साक्षात्कार के दौरान ओबामा से अपने महत्वपूर्ण निजी सामानों को दिखाने के लिए कहा। इस पर उन्होंने अपनी जेबों से कई छोटी चीजें निकालीं। उनकी हर चीज अलग-अलग लोगों से मुलाकात के दौरान की यादों से जुड़ी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिन्दू धर्म में है आस्था

Barack Obama always keep small statue of Bajarang bali with him

इनमें से व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान पोप फ्रांसिस्को की ओर से दी गई मनका की माला, एक बौद्ध भिक्षु द्वारा दी गई एक छोटी बुद्ध प्रतिमा के अलावा बजरंगबली की छोटी प्रतिमा शामिल है।

ओबामा ने बताया, ‘जब मुझे थकावट महसूस होती है या मैं कई दफा खुद को हतोत्साहित महसूस करता हूं, तब मैं अपने जेब से हाथ डालता हूं और कहता हूं कि इन चीजों से पार पा लूंगा, क्योंकि किसी ने मुझे इन कामों को करने का विशेषाधिकार प्रदान कर रखा है।’

ओबामा के पिता केन्याई और मां अश्वेत महिला थीं, जिसके चलते उनका शुरुआती जीवन इंडोनेशिया में बीता। इंडोनेशिया में हिंदू धर्म काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed