फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bar convicts from contesting polls says election commission

अपराधियों के चुनाव लड़ने पर लगे तत्काल रोक

Sat, 12 Jan 2013 07:51 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 12 Jan 2013 07:51 AM IST
विज्ञापन
bar convicts from contesting polls says election commission

चुनाव आयोग चाहता है कि अपराधियों और जघन्य अपराध में आरोपी लोगों के चुनाव लड़ने पर तत्काल रोक लगाई जाए। अगले लोकसभा चुनाव से पूर्व ऐसा किए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने कहा कि आयोग तत्काल इस तरह का नियम लागू करने के पक्ष में है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सजायाफ्ता उम्मीदवारों और रेप व हत्या जैसे जघन्य अपराधों में आरोपी लोगों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का प्रस्ताव वर्ष 1998 से सरकार के पास लंबित है। यह प्रस्ताव चुनाव आयोग की ओर से सरकार के पास भेजा गया है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आयोग सिर्फ सजायाफ्ता लोगों के चुनाव लड़ने पर ही रोक का पक्षधर नहीं है, बल्कि वह चाहता है कि संगीन अपराधों में आरोपी भी चुनाव नहीं लड़ पाएं। इस मामले में चुनाव आयोग की ओर से किए जा रहे प्रयास के बारे में पूछे जाने पर संपत ने कहा कि आयोग प्रस्ताव पर मंजूरी हासिल करने की कोशिश में लगा हुआ है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed