बार घूस मामला: केरल के वित्त मंत्री ने दिया इस्तीफा
केरल कांग्रेस (एम) के नेता और वित्त मंत्री के एम मणि ने बार घूस मामले में अपने खिलाफ उच्च न्यायालय की टिप्पणियों के मद्देनजर इस्तीफा दे दिया। 82 वर्षीय मणि ने दिनभर अपने पार्टी सहयोगियों के साथ लंबी बातचीत के बाद कहा कि वह न्यायपालिका का सम्मान करते हुए इस्तीफा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री ओमेन चांडी को भेज दिया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने कहा कि मणि का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। कोर्ट ने सोमवार को ही इस मामले में जांच को आगे बढ़ाने को अनुमति दी थी। मणि पर केरल बार होटल ओनर एसोसिएशन से पांच करोड़ रुपये घूस मांगने और राज्य में 400 बार के लाइसेंस का नवीनीकरण के लिए एक करोड़ रुपये लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज है।
'सरकार को जारी रहेगा समर्थन'
हालांकि, मनी ने कहा कि इस्तीफे के बावजूद उनकी पार्टी राज्य सरकार को अपना समर्थन देती रहेगी। उन्होंने कहा, 'कानून के मुताबिक मैं अपना इस्तीफा दे रहा हूं लेकिन साथ ही केरल सरकार को हमारा समर्थन जारी रहेगा।'
केरल हाईकोर्ट के टिप्पणी के बाद मनी पर दबाव बनने लगा था जिसके बाद उन्हों ने अपने पद से इस्तीफा देना ही उचित समझा। हाईकोर्ट ने मनी के खिलाफ एक चांज दल का गठन भी किया है जो बार घूस मामले की जांच करेगी और मामले की तह तक जाएगी।