{"_id":"b7f34396-22ab-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bansal-sought-suggestions-from-officers-at-rail-fare-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल किराया बढ़ाने पर बंसल ने मांगे अफसरों से सुझाव ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेल किराया बढ़ाने पर बंसल ने मांगे अफसरों से सुझाव
नई दिल्ली/बृजेश सिंह
Updated Tue, 30 Oct 2012 09:36 PM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कार्यभार संभालने के अगले दिन मंगलवार को रेलवे बोर्ड के अफसरों के साथ ढाई तक घंटे मैराथन बैठक की। उन्होंने अफसरों से रेलवे की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए जल्द ही योजना तैयार करने को कहा है। रेल मंत्री अफसरों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि यात्री किराये में कितनी वृद्धि जरूरी है और इसे कब से लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में सिर्फ रेलवे बोर्ड के अफसरों को बुलाया गया था। जानकारी के अनुसार रेल मंत्री ने अफसरों से लंबित परियोजनाओं, विस्तार व अपग्रेडेशन की योजना की स्थिति पर भी चर्चा की और रेल फ्रेट कॉरीडोर की जानकारी हासिल की। बंसल पहले ही कह चुके हैं कि लुधियाना-कोलकाता तथा मुंबई-दिल्ली रेल फ्रेट कॉरीडोर को जल्द से जल्द तैयार कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन
रेल मंत्री के निर्देश व सुझावों के बाद रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की शाम को दुबारा बैठक की। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से रेलवे के आर्थिक सेहत में सुधार के उपायों तथा फ्रेट कॉरीडोर पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
मंत्री द्वारा किराये में वृद्धि के संकेत के बाद बोर्ड के सदस्यों ने इसके विभिन्न पहलुओं पर विचार किया। रेलवे की कई बड़ी परियोजनाएं धन की कमी से वर्षों से लंबित हैं। अब अधिकारी सूची तैयार कर रहे हैं कि किन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धन मुहैया कराया जाना है। जल्द ही वे मंत्री को अपने सुझावों से अवगत कराएंगे।