{"_id":"5e0d5496-80ef-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bansal-ready-to-talk-to-ncp-over-rail-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल बजट से नाराज एनसीपी को मनाएंगे बंसल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेल बजट से नाराज एनसीपी को मनाएंगे बंसल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 27 Feb 2013 08:37 PM IST
विज्ञापन
रेल बजट में मुंबई की अनदेखी से नाराज यूपीए के अहम सहयोग दल एनसीपी को मनाने के लिए रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने पहल की है। बंसल ने कहा कि वे इस मसले पर एनसीपी के साथ बात करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को लोकसभा में रेल बजट पेश होने के बाद यूपीए की समन्वय समिति की बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मुंबई की अनदेखी किए जाने पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि 80 लाख यात्रियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जाना उनकी पार्टी को स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
बंसल ने कहा कि बजट में महाराष्ट्र के लिए 32 नई ट्रेनों की घोषणा की गई है, जिसमें फेरों और सेवाओं में बढ़ोतरी भी शामिल है। उपनगरीय सेवा के अलावा मुंबई में 72 अतिरिक्त सेवाओं की घोषणा की गई है। इसके अलावा रेल संबंधी इलेक्ट्रानिक्स तकनीक के प्रशिक्षण के लिए नागपुर में प्रशिक्षण संस्थान खोलने का भी ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
रेल मंत्री ने कहा कि हाई स्पीड ट्रेन और एलिवेटेड रेल कॉरिडोर जैसी कुछ महत्वाकांक्षी परियोजनाएं भी महाराष्ट्र में क्रियान्वित की जानी हैं। उन्होंने कहा कि वे बजट को लेकर किसी भी सांसद और प्रदेश प्रतिनिधित्व से मुलाकात करने को तैयार हैं।