फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bansal nephew vijay singala arrested in bribery case

जानिए, दो करोड़ की घूस के खेल के चार किरदार

Sat, 04 May 2013 06:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 04 May 2013 06:09 PM IST
विज्ञापन
bansal nephew vijay singala  arrested in bribery case

रेलवे में प्रमोशन के लिए हुई 90 लाख की रिश्वतखोरी के मामले में रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के भांजे विजय सिंगला और रेलवे बोर्ड के सदस्य महेश कुमार के अलावा संदीप गोयल और मंजूनाथ की भी अहम भूमिका रही।

विज्ञापन


सीबीआई ने शुक्रवार को विजय सिंगला, महेश कुमार, संदीप गोयल और मंजूनाथ को गिरफ्तार किया। सिंगला चंडीगढ़ में 90 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


भांजे की करतूत से मुश्किल में बंसल मामा
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे में प्रमोशन की धांधली की यह डील दो करोड़ रुपए में तय हुई थी। सूत्रों की मुताबिक, डील के लिए 10 करोड़ रुपए मांगे गए थे।

किरदार 1: विजय सिंगला

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के भांजे विजय सिंगला की रेलवे बोर्ड में प्रमोशन दिलाने की डील में मुख्य भूमिका थी।

विजय सिंगला का चंडीगढ़ में करोड़ों का करोबार है। फाइनेंस का कारोबार करने के अलावा कुछ कंपनियों की फ्रेंचाइजी भी सिंगला के नाम है।

इतना ही नहीं, चंडीगढ़ में सिंगला इंडस्ट्रियल एरिया में वे एक निर्माणाधीन मॉल के मालिक भी है।

किरदार 2: महेश कुमार


हाल ही में रेलवे बोर्ड के सदस्य के बतौर प्रमोशन पाने वाले महेश कुमार के नाम गिनीज बुक में रिकॉड भी दर्ज है।

उन्होंने सबसे कम समय 36 घंटे के अंदर ही दुनिया में सबसे बड़े रूट रिले इंटरलॉकिंग के कारनामे को अंजाम दिया।

उन्होंने यह कामयाबी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हासिल की और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे अकेले रेल अधिकारी हैं।

रेल मंत्री के भांजे ने मांगी दो करोड़ की रिश्वत, गिरफ्तार

महेश कुमार आईआईटी, रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।

उन्होंने 1975 बैच में इंडियन रेलवे सर्विस की सिग्नल इंजीनियरिंग के लिए चुने गए थे। पवन कुमार बंसल के रेल मंत्रालय संभालने के बाद सिंगला और महेश कुमार की पहचान हुई थी।

किरदार 3: संदीप गोयल

प्रमोशन के लिए हुई डील के रुपयों के लेनदेन में विजय सिंगला का दोस्त संदीप गोयल भी शामिल था। इस डील में ये बिचौलिये के तौर पर काम करता रहा था।

सीबीआई की दिल्ली की टीम शुक्रवार को सिंगला के चंडीगढ़ सेक्टर-28 स्थित मकान नंबर 105 पर छापा मारा और वहीं से सिंगला को गिरफ्तार किया गया।

किरदार 4: मंजूनाथ


मंजूनाथ का इस डील में कैरियर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। महेश कुमार ने दो करोड़ की डील की पहली किस्त के 90 लाख रुपए मंजूनाथ के हाथों ही भिजवाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed