फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bansal family came on Facebook

फेसबुक पर आया ‘बंसल परिवार’, जैन पर निशाना

Tue, 07 May 2013 01:27 AM IST
चंडीगढ़/राजेश ढल्ल
चंडीगढ़/राजेश ढल्ल Updated Tue, 07 May 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bansal family came on Facebook

रेलवे में प्रमोशन के लिए घूस कांड का मामला सामने आने के बाद मीडिया से बचते फिर रहे रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के परिवार का कोई सदस्य पहली बार सोशल मीडिया पर आया।

विज्ञापन


रेलमंत्री के भतीजे विक्रम बंसल ने भाजपा के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन (एसपीजे) के बयान का जवाब देते हुए फेसबुक एकाउंट पर उन पर भी निशाना साधा है।

सत्यपाल जैन ने रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा था कि विक्रम बंसल रेलमंत्री के पकड़े गए भांजे विजय सिंगला की जेटीएल इंफ्रा में डायरेक्टर हैं।

सत्यपाल जैन ने रविवार को पवन बंसल, उनके बेटे अमित बंसल और भतीजे विक्रम बंसल की कई कंपनियों में साझेदारी होने के दस्तावेज भी मीडिया के सामने पेश किए थे।
विज्ञापन


फेसबुक पर विक्रम बंसल ने जैन पर उल्टा आरोप लगाया है कि एसपीजे ने प्रोफेशन का लाभ लेते हुए हिमाचल सरकार से करोड़ों रुपये के बिल भी कैश करवाए हैं। सत्यपाल जैन को वरिष्ठ वकील होने का दर्जा भी सांसद होने के बाद ही मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रम ने यह भी दावा किया है कि जैन ने उनके चाचा (पवन बंसल) पर जो आरोप लगाए हैं, समय आने पर उसका उचित जवाब दिया जाएगा। मालूम हो कि सत्यपाल जैन का सेक्टर-15 में दो कनाल की कोठी है।

लाइक करने वालों में मेयर भी
शाम पांच बजे तक विक्रम बंसल के इस पेज को सौ से ज्यादा लोग लाइक कर चुकेथे, जबकि 26 लोगों ने इस पर टिप्पणियां की हैं। इसे लाइक करने वालों में चंडीगढ़ के मेयर और कांग्रेसी नेता सुभाष चावला भी शामिल हैं।

जैन उनकी संपत्ति का तो जिक्र कर रहे हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि एक अखबार बेचने वाले ने चंडीगढ़ में कैसे दो कनाल का घर खरीद लिया। मेरे दादा के पास उस समय भी कार थी, जब यह रेयर होती थी।

- विक्रम बंसल, रेलमंत्री का भतीजा
............

रिश्वत के मामले में पवन बंसल को खुद सफाई देनी चाहिए थी न कि भतीजे को आगे करना चाहिए था। मैंने जो आरोप लगाया था कि रेल मंत्री पवन बंसल अपने रिश्तेदारों को राजनीति और कारोबार में आगे करते हैं। फेसबुक पर उनके भतीजे के कमेंट से यह भी साफ हो गया है।
- सत्यपाल जैन, पूर्व सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed