{"_id":"aa07bb22-b658-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"bansal-becomes-mamu-in-upper-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ओ मामा... देश को मामू मत बनाओ, मामा इस्तीफा दो'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'ओ मामा... देश को मामू मत बनाओ, मामा इस्तीफा दो'
नई दिल्ली/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 06 May 2013 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे घूसकांड में रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे के फंसने के बाद बंसल पर उनके राजनैतिक विरोधी तरह तरह के फिकरे कस रहे हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा में सोमवार को तो हद हो गई जब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी भाजपा नेता पुरुषोत्तम रूपाला ने बंसल का नाम लिए बगैर कई बार मामू मामू बोल दिया।
उल्लेखनीय है कि घूसकांड के बाद भाजपा बंसल के इस्तीफे पर अड़ी है। भाजपा नेताओं के नारों के बीच रूपाला ने कहा ओ मामा...देश को मामू मत बनाओ...मामा इस्तीफा दो।
विज्ञापन
रूपाला के इस रुख पर गैलरी में बैठे लोग हंसने लगे। विशेष बाक्स में बैठे मालदीव के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के लिए भी यह एक आश्चर्य था।
रूपाला के बार बार मामू मामू कहने और उप सभापति पीजे कुरियन की तरफ इशारा होने के बाद अंत में कुरियन ने सदन को स्थगित कर दिया।