फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   banner in favour of priyanka gandhi at allahabad

राहुल से उठा भरोसा, प्रियंका के पक्ष में लगाए बैनर

Mon, 19 May 2014 09:24 AM IST
Updated Mon, 19 May 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
banner in favour of priyanka gandhi at allahabad

चर्चा में कैसे रहें, यह कांग्रेस के कुछ नेताओं को अच्छी तरह से आता है। चुनाव के बाद हर तरफ भाजपा की चर्चा चल रही थी लेकिन इस बीच कुछ कांग्रेसियों ने सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर विवादित बैनर लगाकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं को नया रूप दे दिया। पोस्टर पर लोग चर्चा भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


शहर कांग्रेस के दो पदाधिकारियों ने बैनर के जरिये यह संदेश देने का प्रयास किया कि राहुल गांधी इस चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगाने में पूरी तरह से असफल रहे, सो पार्टी की कमान प्रियंका गांधी को सौंप दी जाए।

विज्ञापन

कांग्रेसियों को राहुल का नेतृत्व स्वीकार नहीं!

banner in favour of priyanka gandhi at allahabad

हालांकि इन दोनों पदाधिकारियों के लिए पार्टी में विवाद पैदा करना कोई नहीं बात नहीं है।

शहर कांग्रेस के सचिव हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे की तरफ से लगाए गए बैनर में कहीं भी राहुल की फोटो नहीं है और न ही उनके बारे में कोई जिक्र किया गया है लेकिन बैनर के जरिये प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपे जाने की मांग कर यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि कांग्रेसियों को अब राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार नहीं।

'आ जाओ प्रियंका, छा जाओ प्रियंका'

banner in favour of priyanka gandhi at allahabad

इस बैनर पर सोनिया और प्रियंका गांधी की तस्वीर है और उस पर लिखा है, ‘जनता का संदेश सुनो, ग्राउंड जीरो से शुरुआत करो। कांग्रेस एक इंकलाब का रथ।

मइया दो आदेश, प्रियंका बढ़ाएं कांग्रेस का कद। यूपी में अग्निपथ...अग्निपथ...अग्निपथ...। आ जाओ प्रियंका, छा जाओ प्रियंका।’ हालांकि बड़े नेता इस पोस्टर के बारे में कुछ बी बोलने से बच रहे हैं।

पोस्टर लगाने वाले दोनों नेताओं पर पहले कार्रवाई हो चुकी है, फिर मांफी मांग दोनों वापस आए लेकिन चर्चा में बने रहने का यह रास्ता नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed