फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Banner calls to give Congress reins to Priyanka gandhi

'शाह को देनी है मात, प्रियंका को सौंप दो कांग्रेस का हाथ'

Mon, 21 Jul 2014 07:44 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
Banner calls to give Congress reins to Priyanka gandhi

(फोटो- टाइम्स ऑफ इंडिया)

विज्ञापन


इलाहाबाद में प्रियंका गांधी को लेकर एक और पोस्टर सामने आया है। स्थानीय नेताओं ने फिर प्रियंका गांधी को यूपी में कांग्रेस की कमान देने की मांग की है।

इलाहाबाद के सिविल लाइन में लगे एक बड़े पोस्टर में कांग्रेसी नेताओं ने मांग की है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जवाब में प्रियंका गांधी को उतारा जाए।

शाह के मुकाबले प्रियंका को उतारने की मांग

Banner calls to give Congress reins to Priyanka gandhi

स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने पोस्टर पर‌ लिखा है क‌ि शाह को अगर देनी है मात, प्रियंका को सौंप दो कांग्रेस का हाथ।

ये कोई पहला मौका नहीं है जब ‌प्रियंका गांधी को राजनीत‌िक कमान सौंपने की मांग की गई हो। लोकसभा चुनावों से पहले भी इसी तरह की मांग की गई थी।

इलाहाबाद में इससे पहले भी कई पोस्टर लगाए जाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर से राहुल गांधी गायब

Banner calls to give Congress reins to Priyanka gandhi

इलाहाबाद में लगाए गए इस पोस्टर में चौंकाने वाली बात है क‌ि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इसमें से गायब हैं। इस पोस्टर में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी द‌िखाई दे रही हैं।

इससे पहले कुछ कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमताओं पर सवाल उठाया था और उन्हें जोकर तक कह द‌िया था। ज‌िसके बाद काफी बवाल हुआ था।

विज्ञापन

इससे पहले भी सस्पेंड हो चुके हैं नेता

Banner calls to give Congress reins to Priyanka gandhi
इलाहाबाद में पोस्टर लगाने वाले शहर कांग्रेस कमेटी के सच‌िव हसीब अमीन इससे पहले भी पोस्टर लगाने पर सस्पेंड क‌िए जा चुके हैं।

चुनावों से पहले हसीब ने ही वह व‌िवाद‌ित पोस्टर लगाया था ज‌िसमें सोन‌‌िया गांधी को बीमार बताया गया था। प‌िछले पोस्टर में भी प्रियंका गांधी को चुनाव की कमान सौंपने की बात की गई थी।

इस पोस्टर से कांग्रेस हाईकमान नाराज हो गया था और हसीब के ख‌िलाफ कार्रवाई कर सस्पेंड कर द‌िया गया था। बाद में अनशन पर बैठने के बाद हसीब को फ‌िर बहाल कर द‌िया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed