नौ दिन तक बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको आने वाले दिनों में बैंकों से जुड़ा कोई काम करना है तो तुरंत निपटा लें क्योंकि देश के सभी बैंक नौ दिनों के लिए बंद होने जा रहे हैं।
दरअसल मार्च क्लोजिंग और लगातार पडने वाली सरकारी छुट्टियों के कारण बैंक 28 मार्च से पांच अप्रैल तक बंद रहेंगे। इससे प्रतिदिन बैंकों में लेन-देन या अन्य किसी कार्य को पूरा कराने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
संभावना जताई जा रही है कि बैंकों में इतनी लंबी छुट्टी के चलते खातेदार एटीएम से भी पैसा नहीं निकाल पाएंगे। दरअसल छुट्टी के दौरान बैंक एटीएम में पैसा नहीं भर पाएंगे और एटीएम में पैसा नहीं होगा तो कैश निकालने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
चैक से पेमेंट लेने वाले ध्यान दें
चैक से पेमेंट लेने वालों को ध्यान रखना होगा कि वो असुविधा से बचने के लिए 28 मार्च से पहले का चैक लें और दें। अगर चैक 28 मार्च या उसके बाद की तिथि का होगा तो वो 6 अप्रैल के बाद ही क्लीयर हो पाएगा।
इन छुट्टियों की वजह से बंद रहेंगे बैंक
हालांकि कुछ राहत इस बात से मिल सकती है कि इन नौ दिनों में बैंक 30 मार्च व 4 अप्रैल शनिवार को आधे दिन के लिए खुले रहेंगे। लेकिन संभव है कि जरूरी काम कराने वालों की भीड़ के चलते कई लोगों के काम अटक जाएं।
इन छुट्टियों पर बंद रहेंगे बैंक
28मार्च रामनवमी
29मार्च रविवार
31मार्च क्लोजिंग
1अप्रैल बैंक होलीडे
2अप्रैल महावीर जयंती
3अप्रैल गुड फ्राइडे
5अप्रैल रविवार