फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Banke Bihari temple Sewayat relay hunger strike.

वृंदावन: मंदिर अधिग्रहण का विरोध, केंद्रीय मंत्री से मिले सेवायत

Sun, 06 Dec 2015 06:28 AM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 06:28 AM IST
विज्ञापन
Banke Bihari temple Sewayat relay hunger strike.

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर और विंध्यवासिनी देवी मंदिर को प्रदेश सरकार द्वारा अधिग्रहीत किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में क्रमिक अनशन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।

विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार पर आचार्य बद्रीश के नेतृत्व में जारी क्रमिक अनशन में धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष पंडित सौरभ गौड़ ने कहा कि यदि सरकार ने मंदिर अधिग्रहण के प्रति रवैये को नहीं बदला तो यह लड़ाई आर-पार की होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मथुरा बंद के बाद प्रदेश बंद का आह्वान कर धर्म रक्षा संघ जनता के साथ मिलकर मंदिर अधिग्रहण का पुरजोर विरोध करेगा।

अनंतबिहारी गोस्वामी ने कहा कि हिंदू धर्म विरोधी कार्य सनातन धर्म प्रेमी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंदिर अधिग्रहण रोकने के लिए यदि कोई भी बलिदान देना पड़ा तो हिंदू समाज पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि यह लड़ाई प्रदेश सरकार और गोस्वामियों की नहीं है बल्कि हिंदू समाज की मान-मर्यादा और स्वाभिमान को बचाने की है।

अनशन में सोमनाथ गोस्वामी, सचिन गोस्वामी, मुकुल गोस्वामी, तरुण गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, संदीप गोस्वामी, रामनिहोर त्रिपाठी, जगदीश नीलम, स्वामी मोहनानंद, रामलता मिश्र, ललित किशोर, अटल बिहारी, कमल बिहारी, विजयकृष्ण, राजीव गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से मिले सेवायत

Banke Bihari temple Sewayat relay hunger strike.

प्रदेश सरकार के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का अधिग्रहण करने के प्रयासों का विरोध कर रहे सेवायतों ने शनिवार शाम को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा से मुलाकात की।

सेवायतों ने उन्हें प्रदेश सरकार की मंशा से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। वृंदावन में चल रहे जनआंदोलन से भी अवगत कराया।

मुलाकात करने वालों में बांके बिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष घनश्याम गोस्वामी, सदस्य रजत गोस्वामी, अभाष गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी आदि थे। केंद्रीय मंत्री ने सेवायतों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

पुरजोर विरोध करेंगे युवा ब्राह्मण

Banke Bihari temple Sewayat relay hunger strike.

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा की बैठक शनिवार को लोई बाजार स्थित सवामन शालिग्राम मंदिर में आयोजित की गई। इसमें ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर अधिग्रहण पर रोष जताया गया।

अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष श्रीकांत बौहरे ने कहा कि प्रदेश सरकार मंदिर की पूर्व व्यवस्था को खंडित करने के साथ वृंदावन के विकास को बाधित करके लाखों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।

गोपाल सारस्वत, आशु पंडित, राधाकांत शर्मा, महेश गौतम ने भी विरोध जताया। दीपक घाटवाला, बंटी गोस्वामी, केशवदेव सारस्वत, मेघश्याम गौतम, राजीव गोस्वामी, पवन गौतम, बलराम पंडा, अनंत आचार्य, गोपेश गोस्वामी, हरि रावत आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed