{"_id":"88db5368-e3a9-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bank-officer-raped-former-air-hostess-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी तीन साल से 'एयरहोस्टेस' से कर रहा था रेप ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बैंक अधिकारी तीन साल से 'एयरहोस्टेस' से कर रहा था रेप
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक बैंक के इन्वेस्टमेंट डिपार्टमेंट का सीईओ एक पूर्व एयरहोस्टेस से पिछले तीन साल से रेप कर रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित युवती व आरोपी दोनों मुंबई के रहने वाले हैं। 30 वर्षीय युवती दुबई में एक एयरलाइंस में काम करती थी। मुंबई में एक पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
युवती ने आरोप लगाया है कि एयरहोस्टेस की नौकरी छोड़ने के बाद वह आरोपी के पास नौकरी मांगने गई थी। उसने नौकरी देने और शादी करने का झांसा देकर आरोपी उससे तीन साल से शारीरिक संबंध बना रहा था।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि जून में वे दोनों छुट्टियां मनाने दिल्ली आए थे और वसंत कुंज के एक होटल में ठहरे थे। मुंबई लौटने तक उसने कई बार उससे रेप किया। जब दोनों मुंबई पहुंचे तो युवती ने उससे शादी की बात की, जिस पर आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।