फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bank fraud in uttar pradesh

नकली सोना गिरवी रख लगाई लाखों की चपत

Wed, 25 Mar 2015 06:37 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
bank fraud in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के भदोही में नकली सोने के बदले स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से कई लोगों ने लाखों का कर्ज़ लिया। तीन साल पुराना मामला अब सामने आया है और यूपी पुलिस ने बैंक अधिकारियों समेत 25 लोगों के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का केस दर्ज़ किया है।

विज्ञापन


शिक़ायत के मुताबिक़, नकली सोने के एवज में 2012 में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से कुल 82.83 लाख रुपये के लोन दिए गए। भदोही कोतवाली के प्रभारी रमेश चौबे ने बताया, ''जिन 25 लोगों पर केस दर्ज किया गया है उनमें बैंक के तत्कालीन फ़ील्ड ऑफ़िसर अरविंद कुमार भी शामिल हैं।''
विज्ञापन


चौबे के अनुसार जिस लैब में सोने की जांच की गई थी, उस पर भी मुक़दमा दायर किया गया है।

तीन साल पुराना मामला

bank fraud in uttar pradesh

साल 2012 में कृषि स्वर्ण लोन योजना के तहत बैंक ने आभूषण, सिक्कों और सोने की ईंट के बदले लोन देने शुरू किए थे। स्वर्ण स्कीम के तहत ऋण लेने वाले कई ग्राहकों ने बैंक में नकली सोना जमा करा दिया।

मामला तब सामने आया जब बैंक में नए मैनेजर शिवशंकर उपाध्याय ने कार्यभार संभाला। जब लोन लेने वाले कई ग्राहकों ने मासिक किश्त नहीं जमा कराई तब बैंक ने उन्हें नोटिस भेजना शुरू किया।

नोटिस का जवाब नहीं आऩे पर बैंक अधिकारियों को सोने की गुणवत्ता पर शक़ हुआ। जांच कराने पर पता चला कि ऋण लेने के लिए जमा कराए गए आभूषण, सिक्के और ईंटें नकली हैं। हालांकि, उपाध्याय आधिकारिक तौर पर इस मामले में कुछ कहने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed