फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bangladeshi arrested

सैन्य अस्पताल की फोटो खींचने पर बांग्लादेशी गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2016 05:55 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 05:55 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi arrested

पुलिस ने कोलकाता में सैन्य अस्पताल की तस्वीरें खींचने के आरोप में एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद नूर आलम नाम का यह युवक दैनिक मजदूर के तौर पर बीते एक हफ्ते से कमान अस्पताल में काम कर रहा था, लेकिन बीती रात लगभग 10 बजे काम खत्म करने के बाद वह अपने मोबाइल से अस्पताल के विभिन्न इलाकों की तस्वीरें खींचने लगा।

विज्ञापन


उसके बाद अस्पताल के अधिकारियों ने उसे शक के आधार पर पकड़ लिया। उसे अलीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस्लाम फोटो खींचने की कोई ठोस वजह नहीं बता सका।
विज्ञापन

फोटो खींचने वाला बांग्लादेशी गिरफ्तार

Bangladeshi arrested

पूछताछ के दौरान उसने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया, लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। एक स्थानीय अदालत ने इस्लाम को पहली फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, उसका मोबाइल जब्त कर उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच टीम के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक का संबंध किसी आतंकी संगठन से तो नहीं था। युवक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed