फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bangladesh will honored of Vajpayee

जल्द ही अटल बिहारी वाजपेयी को सम्मानित करेगा बांग्लादेश

Tue, 02 Jun 2015 09:01 AM IST
एजेंसी / ढाका
एजेंसी / ढाका Updated Tue, 02 Jun 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh will honored of Vajpayee

बांग्लादेश खुद को 1971 में पाकिस्तान से आजाद कराने में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करेगा। तब वाजपेयी लोकसभा के सदस्य थे। बांग्लादेश की आजादी की प्रक्रिया से वाकिफ रहे विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब छह जून को यहां आएंगे तो तब वाजपेयी का ‘फ्रेंडस ऑफ बांग्लादेश लिबरेशन वार अवार्ड’ उन्हें सौंपा जाएगा। वाजपेयी अस्वस्थ होने के कारण खुद यह अवॉर्ड लेने के लिए बांग्लादेश नहीं आ सकते हैं।

विज्ञापन

अधिकारी ने इस अवार्ड के प्रशस्ति के मसौदे के हवाले से कहा, ‘मुक्ति संग्राम (1971 में) की शुरुआत से ही वाजपेयी बांग्लादेश की आजादी के प्रबल पक्षधर थे। तब उन्होंने तत्कालीन भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य के तौर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश के लोगों के अधिकारों के लिए मुहिम चलाई थी।’
विज्ञापन


अधिकारी ने यह भी बताया कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री शेख हसीना बांग्लादेश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के परिजनों को सम्मानित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी । इस प्रस्ताव में यह कहा गया है कि यह बांग्लादेश की ‘राष्ट्रीय जिम्मेदारी’ है कि वह भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के लिए उनका औपचारिक रूप से शुक्रिया अदा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी और प्रणव मुखर्जी को दिया जा चुका है अवार्ड

Bangladesh will honored of Vajpayee

अधिकारी ने यह भी बताया कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री शेख हसीना बांग्लादेश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के परिजनों को सम्मानित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव में यह कहा गया है कि यह बांग्लादेश की ‘राष्ट्रीय जिम्मेदारी’ है कि वह भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के लिए उनका औपचारिक रूप से शुक्रिया अदा करे।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि ढाका ने शहीद भारतीय सैनिकों के परिजनों बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के दस्तखत वाले एक सर्टिफिकेट के साथ एक पत्र भेजने का भी फैसला लिया है। इसमें इन भारतीय सैनिकों के योगदान के लिए उनका आभार जताया जाएगा। भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीया इंदिरा गांधी पहली ऐसी ‘विदेशी दोस्त’ थीं जिन्हें  ‘बांग्लादेश लिबरेशन वार ऑनर अवॉर्ड’ से नवाजा गया था। उनकी ओर से उनकी पुत्रवधू और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने 2012 में एक विशेष समारोह में यह अवार्ड ग्रहण किया था।

इसके बाद यह पुरस्कार पाने वालों में ज्यादातर भारतीय हैं, जिन्होंने बांग्लादेश की आजादी में अहम रोल अदा किया। भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी इनमें से एक हैं। अवामी लीग के 2008 में सत्ता संभालने के बाद से बांग्लादेश ने 1971 के ‘विदेशी मित्रों’ को सम्मानित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed