{"_id":"af275b4d66483d87e92f036f61e2bf18","slug":"bangladesh-pm-sheikh-hasina-alleged-bad-umpiring-to-lost-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बांग्लादेशी पीएम बोलीं, अंपायरों ने जिताया भारत को","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब बांग्लादेशी पीएम बोलीं, अंपायरों ने जिताया भारत को
नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Mar 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आईसीसी बांग्लादेशी प्रेसीडेंट मुस्तफा कमाल के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि वर्ल्ड कप 2015 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत उनके देश से अंपायरों की वजह से जीता है।
विज्ञापन
शेख हसीना ने कहा कि अगर अंपायरिंग में गलती नहीं होती तो भारत बांग्लादेश को नहीं हरा पाता। वहीं शुक्रवार को कमाल ने वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में भारत-बांग्लादेश के बीच हुए मैच में अंपायरिंग को लेकर इस्तीफा देने की धमकी दी थी और कहा था कि ऐसा लग रहा था कि मानो ये मैच फिक्स हो।
विज्ञापन
बांग्लादेश के क्रिकेट प्रशंसकों के साथ आईसीसी के अध्यक्ष बांग्लादेश के मुस्तफा कमाल ने भी आशंका जताई थी, कि वर्ल्ड कप 2015 के क्वार्टर फाइनल में अंपायरों ने जानबूझकर गलत अंपायरिंग कर भारतीय टीम को फायदा पहुंचाया।
विज्ञापन
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन और बीसीसीआई ने हालांकि इस तरह के आरोपों को खारिज कर दिया है। कमाल ने कहा था कि हो सकता है कि उनके देश को इस टूर्नामेंट से बाहर करने के लिए ऐसा किया गया हो।