{"_id":"af1c69ca-5e59-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"bangladesh-can-be-generous-with-visas-or-extradition-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के साथ हो सकता है उदार वीजा, प्रत्यर्पण समझौता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बांग्लादेश के साथ हो सकता है उदार वीजा, प्रत्यर्पण समझौता
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 14 Jan 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की ढाका यात्रा के दौरान भारत और बांग्लादेश उदार वीजा समझौता और प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। शिंदे 28 जनवरी से तीन दिवसीय ढाका यात्रा पर जा रहे हैं। नए वीजा समझौते (संशोधित यात्रा व्यवस्था) से दोनों देशों के बिजनेसमैन, 65 साल से अधिक उम्र के नागरिकों और 12 साल से कम उम्र के बच्चों की यात्रा पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसा ही समझौता भारत पाकिस्तान के साथ भी कर चुका है। वीजा समझौते के ड्राफ्ट को दोनों देशों की सरकारों ने मंजूरी दे दी है। हालांकि बहुप्रतीक्षित प्रत्यर्पण संधि को अभी केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलना बाकी है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि उम्मीद है कि गृहमंत्री की बांग्लादेश यात्रा के दौरान दोनों समझौतों पर हस्ताक्षर हो जाएंगे।
विज्ञापन
यदि प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर हो जाते हैं तो बांग्लादेश की जेल में बंद उल्फा के महासचिव अनूप सेतिया और पूर्वोत्तर के अन्य कई उग्रवादियों को भारत लाया जा सकेगा। इसी तरह से भारत की जेलों में बंद बांग्लादेशी अपराधियों को वापस भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन