फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bangalore student protest against dress code

ड्रेस कोड का छात्रों ने किया विरोध, कॉलेज में जगह-जगह टांगे अंतर्वस्त्र

Wed, 22 Jul 2015 12:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 22 Jul 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
bangalore student protest against dress code

कर्नाटक की चित्रकला परिषद ने अपने कॉलेज की पहले वर्ष की छात्राओं के लिए एक ड्रेस कोड जारी किया जिसका सभी

विज्ञापन

छात्राओं ने जमकर विरोध किया। इस विरोध में छात्राओं के साथ छात्रों ने भी आपत्ति जताई और खुलकर विरोध किया।

विरोध के दौरान इन छात्रों ने कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। सभी छात्रों ने ड्रेस कोड के विरोध में कैम्पस के अंदर जगह-जगह लगी मूर्तियों को अंर्तवस्त्र पहना दिए जिसके बाद कॉलेज में काफी हंगामा हुआ।

ये मामला तब शुरू हुआ जब कॉलेज प्रशासन ने पहले साल की छात्राओं को कॉलेज में 'भद्र' और 'शालीन' कपड़े पहनकर आने की नसीहत दी। छात्राओं को इसके तहत हॉफ स्लीवस और छोटी स्कर्ट ना पहनकर आने की सलाह दी गई। इसके लिए बाकायदा एक सर्कुलर जारी किया गया और नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया।
विज्ञापन


लेकिन कॉलेज प्रशासन ने विरोध बढ़ता देख तुरंत कार्रवाई की और नोटिस वापस ले लिया। कॉलेज के छात्रों का कहना था कि ये एक आर्ट कॉलेज है और यहां छात्रों को पूरी आजादी होनी चाहिए की उन्हें क्या पहनना है और क्या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed