बेंगलुरु कार्यकारिणी पर आड़वाणी ने तोड़ी चुप्पी
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की एक पीढ़ी हो चुके वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी केंद्र में अपनी पार्टी की सरकार से नाखुश नहीं तो खुश भी नहीं मालूम होते। कहते हैं कि केंद्र की वर्तमान सरकार कुल मिलाकर ठीक चल रही है।
केंद्र सरकार को नंबर देने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मैं कौन हूं? नंबर तो जनता जनार्दन देती है। शनिवार की शाम नंदनवन स्थित पद्मश्री कृष्णा कन्हाई चित्रकार के एलके आडवानी ने पत्रकारों से वार्ता की।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा पीड़ित किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। अन्य दल राजनीति न करके किसानों की मदद करें।
मैने ही बोलने से कर दिया था इंकार
बंगलूरू में भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में न बोलने देने के प्रश्न पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि नरेंद्र ने तो मुझे बोलने के लिए कहा था लेकिन मैने ही स्वयं ही न बोलने की इच्छा जाहिर की।
गंगा-यमुना और देश की अन्य नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाने की बात पर आडवाणी ने कहा कि मोदी सरकार इसे पूरा करके ही रहेगी। ब्रज संस्कृति को बचाने के लिए भी सरकार कार्य कर रही है। मथुरा-वृंदावन के लिए सरकार के मन में बहुत सारे संकल्प हैं।
हेमामालिनी यहां से सांसद हैं। वह भी विकास के लिए काफी प्रयास कर रही हैं। मथुरा महोत्सव में आमंत्रण खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव आपसी सौहार्द बढ़ाने में सहायक हैं। इनसे संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कृष्णा कन्हाई परिवार गोविंद चित्रकार, गोपाल चित्रकार आदि से भी चर्चा की।