क्या सिमी के फरार आतंकियों ने किए धमाके?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने बंगलूरू में एक रेस्तरां के बाहर रविवार रात को हुए धमाके को आतंकी घटना बताया है। साथ ही यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर एनआईए से इसकी जांच करवाई जाएगी। इस बीच, बंगलूरू पुलिस मामले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी की भूमिका की जांच कर रही है।
दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही विस्फोट के उद्देश्य और इसके पीछे के हाथ के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। वहीं, गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह एक आतंकी घटना है और जांचकर्ता प्राप्त सुरागों की कड़ी जोड़ रहे हैं।
मृत महिला के परिजनों को 5 लाख रुपए
उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने कहा कि एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से हम संपर्क में हैं। जरूरत पड़ने पर उनसे सहयोग भी लिया जाएगा, लेकिन जांच बंगलूरू पुलिस ही करेगी।
बंगलूरू पुलिस ने रेस्तरां के बाहर बम रखने वाले शख्स के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए थे।
सिद्दरमैया ने महिला के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी सूचना है कि हाल में मध्य प्रदेश की एक जेल से फरार हुए सिमी के कुछ लोग राज्य में आए थे। पुलिस मामले की इस कोण से भी जांच कर रही है।
दो टीमें भजी गई हैं बेंगलूरू
सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक विशेषज्ञों और जांचकर्ताओं की दो टीमें बंगलूरू भेजी गई हैं, जो जांच में स्थानीय पुलिस का सहयोग करेंगी। इस विस्फोट में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था।
बंगलूरू पुलिस ने अब तक मिले सुरागों के आधार पर एक टीम चेन्नई और पुणे भेजी है। विस्फोट की घटना के बाद शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी आदेश दिए हैं।