{"_id":"9a4f689c-a78f-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"bangalore-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू धमाका: दिल दहला देने वाला था नजारा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बंगलूरू धमाका: दिल दहला देने वाला था नजारा
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Thu, 18 Apr 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जोरदार धमाका और अगले ही पल पास खड़ी तीन कारें धू-धू करके जलने लगीं।
विज्ञापन
साथ ही वहीं खड़ी एक बाइक के परखच्चे उड़ गए।
पांच मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले यहां भाजपा कार्यालय के सामने हुए धमाके के प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नजारा दिल दहला देने वाला था।
पचास वर्षीय मीरान्नावर के अनुसार, ‘हम कुछ लोग एक पुलिस वैन में बैठे थे, जहां सामने कारें और एक बाइक खड़ी थी।
तभी बहरा कर देने वाला एक धमाका हुआ और जब मैंने डरते डरते आंखें खोली तो कारों को धधकते देखा, जबकि बाइक के पुर्जे उड़े हुए थे।’ विस्फोट में मीरान्नावर भी घायल हुए।
उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया, ‘हमारी वैन पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी। चारों तरफ टूटे कांच बिखरे थे और विस्फोट में चकनाचूर हुई चीजों तथा लोहे के टुकड़े हम लोगों पर गिर रहे थे।
विज्ञापन
धमाका इतने जोर का था कि वैन की सीटें उखड़ गईं और मैं उछल कर गाड़ी की छत से टकरा गया। इतनी तेज आवाज मैंने जिंदगी में नहीं सुनी।’
डॉक्टरों के अनुसार मीरान्नावर के माथे में कुछ कांच घुस गए थे, जिन्हें निकाल दिया गया है। वहीं 58 साल के कर्नाटक पुलिस के सब इंस्पेक्टर कुंजप्पा ने कहा, ‘इतना तेज धमाका था कि मुझे लगा मेरा सिर दो हिस्सों में फट गया।
विज्ञापन
फिर मैंने देखा कि कारों से आग की लपटें उठ रही हैं और बाइक के टुकड़े हो गए हैं।’ मौका-ए-वारदात पर मौजूद पचास वर्षीय विश्वेश्वरैया को भी विस्फोट में गंभीर चोटें पहुंचीं। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत भयानक था।’
ट्यूशन पढ़ कर लौट रही दो सहेलियों, रक्षिता और लीशा के लिए भी यह कभी न भूलने वाला अनुभव रहा। उन्होंने कहा, ‘हमने तेज आवाज सुनी और अगले ही पल हम जमीन पर पड़े थे।
हमारे शरीर पर चोटें लगी थीं।’ दोनों को एक ऑटो ड्राइवर ने अस्पताल तक पहुंचाया। विस्फोट स्थल के नजदीक ही एक रिहायशी इलाके में भी धमाके का असर दिखा।
एक गृहिणी ने बताया, ‘मैं किचन में थी और अचानक तेज आवाज के साथ खिड़की के कांच टूटे और आकर मेरे माथे में घुस गए।’