{"_id":"91487c6c-3e48-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bangalore-best-indian-city-to-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहने के लिहाज से भारत में बंगलूरू सबसे बेहतर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रहने के लिहाज से भारत में बंगलूरू सबसे बेहतर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 05 Dec 2012 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में रहने के लिहाज से बंगलू सबसे बेहतर है। विश्वस्तरीय मानव संसाधन कंसलटेंसी मेरकर के ताजा विश्वव्यापी सर्वे में इसने रहने की सुविधाओं के मामले में नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों को पिछाड़ दिया है।
विज्ञापन
मेरकर की 2012 की सूची में बंगलुरू को 139वां स्थान मिला जबकि नई दिल्ली को 143वां, मुंबई को 146वां, चेन्नई को 150वां और 151वां स्थान हासिल हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह दर्जा यहां मौजूद इंटरनेशनल स्कूलों के कारण मिला है, क्योंकि इससे प्रवासियों को काफी सुविधा मिलती है। लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भारतीय शहरों में मुंबई 134वें स्थान के साथ ऊपर रहा। इस मामले में कोलकाता को 141वां, नई दिल्ली को 153 वां, चेन्नई को 168वां और बंगलू को 170 वां स्थान मिला।
विज्ञापन
इस सूची के ऊपरी दस शहरों में वियना सबसे पहले रहा जबकि ज्यूरिक और ऑकलैंड क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे। म्यूनिक चौथे, वैंकूवर पांचवें, डसेलडोर्फ छठें, फ्रैंकफुर्त सातवें, जेनेवा आठवें, कोपेनहेगेन नौंवे और सिडनी दसवें स्थान पर रहे। मेरकर की इस सूची में दुनिया के कुल 221 शहरों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में मेरकर के सीनियर रिसर्चर स्लागिन पाराकाटिल ने बताया कि यह सूची बनाते समय शहर की आंतरिक स्थिरता, कानूनराज, अपराध और मेडिकल सुविधाओं जैसे बिंदुओं पर विशेष रूप से विचार किया जाता है।