फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bangal's-minister-beaten

मंत्री को आठ घंटे बंधक बनाकर पीटा

Mon, 02 Sep 2013 06:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 02 Sep 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
bangal's-minister-beaten

पश्चिम बंगाल के मंत्री और पूर्व हाईकोर्ट न्यायाधीश नूर आलम चौधरी को भीड़ ने जमकर पीटा और कमरे में आठ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। मामला दरअसल कॉलेज की विवादित जमीन को लेकर था।

विज्ञापन


मारपीट की ये घटना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक कॉलेज में हुई। जिले के पुलिस अधीक्षक सी सुधाकर ने बताया कि जिले के रामपुरहाट स्थित असलेहा गर्ल्स कॉलेज की जमीन को लेकर दो साल से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


रविवार को कॉलेज में एक बैठक में आए मंत्री नूर आलम को आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया। वहीं मुरारई से तृणमूल विधायक और पशु पालन मंत्री नूर आलम के साथ भीड़ ने मारपीट की और कॉलेज के एक कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित भीड़ ने मंत्री जी को सुबह 11.30 बजे से रात 8 बजे तक बंधक बनाए रखा। वहीं इस मामले में अधीक्षक का कहना है कि भारी पुलिस बल मौजूद था। मंत्री को ज्यादा चोटें नहीं आईं हैं। इस मामले में न तो कॉलेज प्रशासन और न ही मंत्री की ओर से कोई मामला दर्ज कराया गया है।

इसी बैठक में शामिल अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विधान रॉय ने बताया कि इस विवादित जमीन के मसले पर आठ सितंबर को सूरी में फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed