{"_id":"2cca16f8-5296-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ban-skirts-as-school-uniform-to-reduce-harassment-of-girl-students-says-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लड़कियों के स्कर्ट पहनने पर लगे बैन'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'लड़कियों के स्कर्ट पहनने पर लगे बैन'
जयपुर/एजेंसी
Updated Sun, 30 Dec 2012 09:03 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में भाजपा विधायक ने मांग की है कि स्कूलों में स्कर्ट पर बैन लगाया जाना चाहिए ताकि पुरुषों की बुरी नजरों से उन्हें बचाया जा सके। अलवर (शहर) से विधायक बनवारी लाल सिंघल ने राज्य के मुख्य सचिव सीके मैथ्यू को पत्र लिखकर कहा है कि स्कूल यूनिफार्म में स्कर्ट की जगह पैंट या फिर सलवार-कमीज पहनने का विकल्प होना चाहिए।
विज्ञापन
सिंघल ने कहा कि यह मांग इसलिए की जा रही है ताकि पुरुषों की घूरती नजरों से छात्राओं को बचाया जा सके। साथ ही ठंडे और गर्म मौसम परिस्थितियों में उन्हें आराम भी रहेगा। यह कोई तालिबानी सोच नहीं है। न ही हम लड़कियों से उनके अधिकार छीनना चाहते हैं। मगर हमें उनकी सुरक्षा की चिंता है। मैंने खुद कई लड़कों को अपने मोबाइल फोन से छात्राओं की तस्वीर लेते देखा है, जिसके बारे में लड़कियों को पता भी नहीं होता। इन तस्वीरों का दुरुपयोग भी किया जा सकता है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने के लिए हर किसी को अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास करने चाहिए और मैं ऐसा ही कर रहा हूं। अलवर में यौन उत्पीड़न के मामलों की वृद्धि की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का तो क्राइम से निबटने का फर्ज बनता ही है, लेकिन साथ ही समाज के हर व्यक्ति का भी यह कर्तव्य है कि वह वातावरण में आपराधिक प्रवृतियों को बढ़ने न दें।
विज्ञापन