फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ban rss and bjp if we are terrorists rajnath dares shinde

'हिम्मत है तो संघ, भाजपा पर प्रतिबंध लगाएं शिंदे'

Sun, 27 Jan 2013 08:27 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 27 Jan 2013 08:27 PM IST
विज्ञापन
 ban rss and bjp if we are terrorists rajnath dares shinde

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के हिंदू आतंकवाद संबंधी बयान पर भाजपा का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है। इस बयान से नाराज भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को शिंदे पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के इस बयान से भारत की छवि को आघात पहुंचा है। उन्होंने शिंदे को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो भाजपा और आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दें और नेताओं को गिरफ्तार करा दें।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने शिंदे के बयान पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी गृह मंत्री को हटाने के लिए चलाया जा रहा अभियान जारी रखेगी। पार्टी अपनी इस मांग को बजट सत्र में भी उठाएगी। संसद का बजट सत्र फरवरी के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शिंदे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा कि अगर गृह मंत्री यह सोचते हैं कि संघ और भाजपा की ओर से आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है तो इसका मतलब हुआ कि हम सभी ने भी इस तरह के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या हम सभी (भाजपा और संघ के नेता) आतंकी हैं। क्या शिंदे हम सभी को आतंकी मानते हैं और अगर ऐसा है तो हम सभी को जेल में डाल देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर शिंदे संघ और भाजपा को आतंकी संगठन मानते हैं तो फिर वे इनके ऊपर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाते। उन्होंने शिंदे से सवाल किया कि अगर उनके पास इन दोनों संगठनों के खिलाफ सुबूत हैं तो वे उन्हें उजागर क्यों नहीं करते। गौरतलब है कि शिंदे ने हाल ही में जयपुर में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर में संघ और भाजपा पर अपने ट्रेनिंग कैंपों में आतंकियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed